अपडेटेड 3 November 2024 at 12:49 IST

गुड़ असली है या नकली? एक गिलास पानी से करें पहचान

How to know if jaggery is good: आप जिस गुड़ का सेवन कर रहे हैं क्या वह असली है या नकली, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

jaggery benefits
jaggery benefits | Image: social media

Which color jaggery is pure: जब सर्दियां शुरू हो जाती है तो लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को जोड़ना शुरु कर देते हैं, जिनकी तासीर गर्म होती है। उन्हीं चीजों में से एक है गुड़। बता दें कि गुड़ की तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को सर्दियों के कारण होने वाली समस्या से राहत मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल मार्केट में मिलावटी गुड़ मिल रहा है। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि आप जिस गुड़ का सेवन कर रहे हैं वह असली है या नकली।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेकर माध्यम से बताएंगे कि आप असली गुड़ का सेवन कर रहे हैं वो असली है या नकली। पढ़ते हैं आगे...

मिलावटी गुड़ की पहचान

  • आप मिलावटी गुड़ को खाकर उसकी पहचान कर सकते हैं। असली गुड़ में गन्ने के रस का स्वाद आता है। साथ ही ये सुगंधित और मिठास भरा होता है। वहीं जो मिलावटी गुड़ होता है। उसमें आर्टिफिशियल और कसैला स्वाद आता है।
  • नकली गुड का रंग भी देखकर बताया जा सकता है। यदि उसमें सफेद दाग धब्बे लगे हुए हैं तो इसका मतलब यह है कि वह नकली गुड़ है वहीं अगर वह गुड़ चमकदार है और एकदम साफ है। साथ ही हल्के रंग का और भूरे रंग का है तो समझ जाएं कि वह असली गुड़ है।
  • आप पानी के माध्यम से भी असली और नकली गुड़ की पहचान कर सकते हैं। आजकल गुड़ में चाक पाउडर मिलाया जा रहा है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में गुड़ के टुकड़े को डालें और थोड़ी देर बाद चेक करें। यदि गिलास की तले पर सफेद पाउडर बैठ गया है तो समझ जाएं कि ये चाक पाउडर है और वह गुड़ मिलावटी है।

ये भी पढ़ें - असली शहद और नकली शहद की पहचान कैसे करें?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 12:49 IST