अपडेटेड 28 October 2024 at 19:20 IST
असली शहद और नकली शहद की पहचान कैसे करें?
How to test for pure honey? शहद में मिलावट का पता कैसे लगाएं? घर पर शहद की शुद्धता कैसे चेक करें? जानते हैं इस लेख के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to identify fake honey? शहद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये न केवल स्किन प्रॉब्लम में कारगर साबित हो सकता है बल्कि वेट लॉस और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। लेकिन आजकल मार्केट में असली और नकली दोनों प्रकार के शहद मौजूद हैं और दोनों को देखकर पता लगा पाना मुश्किल होता है कि कौन-सा शहद असली है और कौन-सा शहद नकली। लेकिन बता दें कि अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां दिए गए तरीकों से आप पता लगा सकते हैं कि कौन-से शहद असली हैं और कौन-सा नकली।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्योर शहद की पहचान कैसे करें। पढ़ते हैं आगे…
आप 100% शहद का परीक्षण कैसे करते हैं?
- आग के जरिए शहद की जांच की जा सकती है। ऐसे में आप शहद को जलाएं यदि वे जलने में समय ले तो समझ जाएं कि नकली है और अगर तुरंत जल जाए तो समझ जाएं कि असली है। इसके लिए आप एक लड़की लें और उसमें रुई लपेट लें। अब शहद में डुबोकर गैस पर जलाएं। अगर आग पकड़ने में वक्त लगे तो समझें कि आपका शहद मिलावटी है।
- टिश्यू पेपर से भी शहद की जांच कर सकते हैं। ऐसे में आप एक टिश्यू पेपर को खोलकर उसमें शहद की 2 से 3 बूंदें डालें। अब देखें कि पेपर शहद को एब्सोर्ब कर रहा है या नहीं। अगर पेपर शहद को एब्सोर्ब कर ले तो समझें कि वो मिलावटी है।
- गर्म पानी से भी असली शहद की जांच कर सकते हैं। ऐसे में एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच शहद डालें। अब देखें शहद घुल रहा है या नहीं। यदि शहद घुल जाए तो ये मिलावटी है और शहद गिलास में नीचे बैठ जाए तो ये असली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 October 2024 at 19:20 IST