अपडेटेड 8 October 2024 at 18:47 IST

Uric Acid की देसी दवा है सड़क किनारे मिलने वाला ये हरा पत्ता, तेजी से घटाता है यूरिक एसिड

Uric acid home remedy: अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है, तो वह सड़क किनारे मिलने वाले इस पत्ते का सेवन करें। इससे तेजी से यूरिक एसिड कंट्रोल होगा।

How to control uric acid
यूरिक एसिड पर तुरंत कैसे पाएं काबू? | Image: Freepik

Home remedies to control uric acid: अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल लोगों को न जाने कितनी गंभीर बीमारियों का शिकार बना रहा है। इन्हीं में से एक यूरिक एसिड भी है। आज यह समस्या लोगों में आम होती जा रही है। इसके होने पर न सिर्फ चलने-फिरने में परेशानी और दर्द का सामना करना पड़ता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ाता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है, जिसमें आपकी मदद सड़क किनारे नजर आने वाला एक हरा पत्ता कर सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

आज बहुत सारे लोग यूरिक एसिड के दर्द से परेशान हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम भी शामिल है, तो सड़क किनारे दिखने वाला एक पेड़ आपके बेहद काम आ सकता है। हम जिस पेड़ की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नीम का पेड़ है। यह न कुछ बीमारियों में काम आता है, बल्कि इससे यूरिक एसिड को तेजी से कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कैसे?

यूरिक एसिड समेत नीम के पत्ते के ये हैं फायदे

  1. आमतौर पर यूरिक एसिड का इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया जाता है, लेकिन यह यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में बहुत ही मददगार होता है।
  2. नीम के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना नियमित रूप से नीम के पत्तों को चबाने से यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  3. नीम के पत्तों का रोजना सेवन करने से पाचन में मदद मिलती है और मल त्याग नियमित होता है, जिससे यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद मिलती हैं। क्योंकि मल के साथ यूरिक एसिड भी बाहर निकल जाता है।
  4. नीम के पत्ते हाइड्रेशन में मदद करते हैं, जिससे शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें… थायराइड कंट्रोल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं ये डाइट सप्लीमेंट्स, जल्दा ही आता है काबू में

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 October 2024 at 18:47 IST