अपडेटेड 28 November 2025 at 23:31 IST
Golden Glow Juice: 15 दिनों तक ये 'गोल्डन ग्लो जूस' पी लिया तो चेहरा चमक उठेगा, जानें कैसे तैयार करें और क्या सावधानी बरतें
Golden Glow Juice : आज हम एक कमाल के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका अगर आप 15 दिन लगातार सेवन कर लेंगे तो आपको साफ-साफ अपने चेहरे पर फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। जानते हैं गोल्डन ग्लो जूस के बारे में, कैसे चेहरे पर चमक लाने में मदद करता है और इसे कैसे तैयार किया जाए। साथ ही कुछ सावधानियां जो आपको बरतनी चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Golden Glow Juice: चुकंदर, गाजर और आंवला को मिलाकर एक जूस बनता है जिसका नाम 'गोल्डन ग्लो जूस' रखा गया है। इसे 15 दिनों तक रोज खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है। दावा किया जाता है कि इससे चेहरे के पिंपल हट जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में कि यह लोगों के बीच इतना लोकप्रिय क्यों हो रहा है?
दरअसल, चकुंदर खून की सफाई में सहायक माना जाता है, जब खून साफ रहता है तो चेहरे की रंगत में सुधार होता है और गाजर में विटामिन A होता है, ये भी त्वचा की मरम्मत और ऑयली स्किन को संतुलित करने में मदद करता है। साथ ही आंवला-विटामिन C से भरपूर होता है, ये कोलेजन निर्माण को बढ़ावा देता है और जिससे चेहरे से दाग‑धब्बे कम होते हैं। तो चकुंदर, गाजर और आंवला में ऐसे गुण होते हैं जो चेहरा साफ करने में मदद कर सकते हैं। अब जानते हैं कि इस जूस को तैयार कैसे किया जाता है।
गोल्डन ग्लो जूस बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए ?
1 चुकंदर
2 गाजर
1 आंवला
1 इंच अदरक का टुकड़ा
आधा नींबू का रस
चुकंदर, गाजर और आंवला का जूस कैसे बनाएं?
ऊपर लिखी सारी सामग्री को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर प्यूरी बनाएं और छान लें। लास्ट में नींबू का रस मिलाएं और चाहे तो थोड़ी शक्कर या नमक भी डाल सकते हैं।
Advertisement
15 दिन का चैलेंज कैसे पूरा करें
जूस को सुबह खाली पेट, तैयार करने के तुरंत बाद पीने की सलाह दी जाती है। लगातार 15 दिन तक इस रूटीन को अपनाने पर 7‑8 दिन में ही स्किन में हल्का बदलाव देखा जा सकता है। चुकंदर‑गाजर‑आंवला का मिश्रण एंटी‑ऑक्सिडेंट‑रिच है, जो फ्री‑रैडिकल्स से लड़ने में हेल्प कर सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
लेकिन ये जूस पीते हुए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत भी है। जैसे शुगर या नमक अगर नहीं मिलाएं तो बेहतर असर दिखाई देगा, क्योंकि ज्यादा मिठास सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है और अगर आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी है तो उसका इस्तेमाल न करें, इसके अलावा जूस को 24 घंटे से ज्यादा स्टोर करके न रखें, ताजा जूस सेवन करने की सलाह दी जाती है। बतादें गोल्डन ग्लो जूस एक सरल, किफायती और नेचुरल उपाय है, जिसके 15 दिन के लगातार सेवन से स्किन में साफतौर पर बदलाव देखा जा सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 23:31 IST