अपडेटेड 1 July 2024 at 10:04 IST

Cold & Cough Remedy: बारिश में सर्दी-खांसी को ठीक करेगा इस सब्जी का पानी, पेट भी होगा साफ

यदि आप बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में सोंठ के पानी को जोड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

cold cough
सर्दी-खांसी को ठीक करने के तरीके | Image: freepik

Ginger Water For Cold And Cough in Hindi: बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी जुकाम का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में लोग कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि डाइट में सोंठ का पानी (Sauth ka pani peena) जोड़ा जाए तो इससे न केवल सर्दी जुकाम से बचा जा सकता है बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है। बता दें कि अदरक को सुखाकर जो पाउडर तैयार होता है उसे सोंठ कहते हैं। आज का हमारा आर्टिकल इसी टॉपिक पर है। आज हम आपको बताएंगे की डाइट में सोंठ का पानी जोड़ने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Benefits of ginger water in hindi) हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

बारिश के मौसम में पिएं यह पानी (Cold And Cough Home Remedies)

  1. यदि आप अपनी डाइट में सोंठ के पानी को जोड़ते हैं तो इससे पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। आप दिन में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।
  2. सोंठ के पानी के सेवन से सर्दी और खांसी की समस्या से भी राहत मिल सकती है। यह लोगों को सर्दी होने से बचाव में उपयोगी है। यह सूखी खांसी से भी राहत दिला सकता है।
  3. सोंठ के पानी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। बता दें कि सोंठ के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
  4. सोंठ के सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में आपके काम आ सकती है।

नोट - यहां दिए गए फायदों से पता चलता है कि सोंठ सेहत के लिए बेहद उपयोगी है लेकिन यदि आपको हेल्थ से जुड़ी कोई अन्य प्रॉब्लम है तो सोंठ के पानी को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - Habits For Good Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 09:55 IST