अपडेटेड 25 June 2024 at 12:38 IST
Healthy Habits For Good Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए? अपनाएं ये तरीके
How healthy is your lifestyle? यदि अपने डेली रूटीन में कुछ हेल्दी आदतों को जोड़ा जाए तो इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है और तंदुरुस्त रहा जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are health habits? हमारी डेली लाइफस्टाइल और गलत खानपान, हमें शरीर से संबंधित समस्याओं का सामना करा सकी है। ऐसे में व्यक्ति को पता होना चाहिए कि यदि वह हेल्दी और फिट रहना चाहता है तो कौन सी आदतें उसकी इस इच्छा को पूरा कर सकती हैं। हमारे आसपास न जानें ऐसी कितनी गंभीर बीमारियां हैं, जैसे- शुगर, बीपी, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल आदि, जो हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से दूर रहने के लिए और फिट रहने के लिए आपको कुछ आदतें अपनानी जरूरी हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कौन सी हेल्दी आदतें आपको फिट और तंदुरुस्त (Fit and healthy Lifestyle) रख सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
डेली रूटीन में जोड़ें ये आदतें…
- कुछ लोगों की आदत होती है कि वह एक बार में अधिक खा लेते हैं। ऐसा करने से बचें। आप एक बार में ज्यादा खाने की बजाय थोड़े-थोड़े समय में थोड़ा-थोड़ा खा सकते हैं।
सेहतमंद रहने के लिए पाचन क्रिया का काम करना भी जरूरी है। ऐसे में आप सुबह उठकर 10 से 15 मिनट की वॉक जरूर करें। वहीं दिन में भी लगातार बैठे रहने के बजाए बीच-बीच में 15 से 20 मिनट की वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। - स्ट्रेस आपके जीवन को खराब कर सकता है। हालांकि हमारी लाइफस्टाइल ही ऐसी है, जिसमें व्यक्ति तनाव का सामना करता है। लेकिन कोशिश करें कि स्ट्रेस को अपने जीवन का हिस्सा ना बनाएं। वहीं यदि हल्का सा भी स्ट्रेस महसूस हो तो उस वक्त अपने मनपसंद कार्य को करें। उन कार्य को करने से आपको खुशी मिलती है जैसे - आप अपने किसी दोस्त से बात कर सकते हैं, आप कोई मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं, या आप अपनी फेवरेट मूवी देख सकते हैं।
- व्यक्ति को समय-समय पर अपना चेकअप भी करते रहना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बड़ी बीमारी का सामना करा सकती है। व्यक्ति के लिए नींद लेना भी बेहद जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में ली गई नींद न केवल आपके वजन को कम कर सकती है बल्कि स्ट्रेस को भी दूर कर सकती है।
- अगर आपको सर दर्द, पेट दर्द, थकान, कमजोरी जैसे लक्षण नजर आएं तो इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाए डॉक्टर से संपर्क करें। ये किसी बड़ी बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 June 2024 at 12:34 IST