Summer Tea: अदरक या इलायची...गर्मियों में कौन सी चाय पीना ज्यादा बेहतर है?
Summer Tea: गर्मियों की तपती दोपहर हो या शाम की सुस्ती, भारतीयों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक इमोशन है। लेकिन जब पारा 40 डिग्री के पार हो, तो सवाल उठता है कि सेहत के लिहाज से अदरक वाली चाय बेहतर है या इलायची वाली? आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Summer Tea: भारत में चाय केवल एक पीने की चीज नहीं, बल्कि एक भावना है। चाहे कड़कड़ाती ठंड हो या झुलसाती गर्मी, एक कप गर्म चाय के बिना दिन की शुरुआत अधूरी मानी जाती है। अक्सर हम चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए उसमें अदरक या इलायची का प्रयोग करते हैं। लेकिन जब बात तपती गर्मी की हो, तो शरीर के तापमान और पाचन को ध्यान में रखते हुए यह सवाल उठना लाजिमी है कि अदरक और इलायची में से कौन सा विकल्प बेहतर है? आइए आपको इस लेख में विस्तार से बताते हैं कि तपती गर्मी में अदरक या फिर इलायची वाली चाय कौन ज्यादा बेहतर है?
अदरक वाली चाय की तासिर होती है गर्म
अदरक अपनी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें 'जिंजरॉल' नामक तत्व होता है जो मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और इम्युनिटी बढ़ाता है। दरक की तासीर गर्म होती है। चूंकि गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान पहले से ही बढ़ा हुआ होता है, ऐसे में अधिक अदरक का सेवन शरीर में पित्त दोष को बढ़ा सकता है। इससे सीने में जलन, पेट में गर्मी या त्वचा पर दाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।यदि आपको गर्मियों में भी जुकाम है या भारी भोजन के बाद पाचन में दिक्कत हो रही है, तो अदरक की सीमित मात्रा ली जा सकती है।
गर्मियों में पीएं इलायची वाली चाय
इलायची, जिसे 'मसालों की रानी' कहा जाता है, न केवल बेहतरीन खुशबू देती है बल्कि शरीर को भीतर से ठंडक भी पहुंचाती है। इलायची की तासीर ठंडी होती है। इलायची पाचन तंत्र को शांत रखती है। यह गर्मियों में होने वाली एसिडिटी, पेट फूलना और गैस की समस्या को दूर करने में मददगार है। इसके अलावा, इलायची एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है जो पसीने की दुर्गंध को कम करने और मूड को फ्रेश करने में मदद करती है। साथ ही आप एनर्जेटिक रहते हैं।
ये भी पढ़ें - Modi Vs Putin Vs Trump: PM मोदी समेत दुनिया के तीन टॉप लीडर की कीतनी है उम्र, कैसे हैं इतना फिट? जानिए क्या है लाइफस्टाइल
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।