अपडेटेड 10 April 2025 at 17:20 IST
Ginger: क्या गर्मियों में अदरक का सेवन कर सकते हैं? जानें
Ginger Benefits: बता दें, सर्दियों में अदरक का सेवन भरपूर मात्रा में किया जाता है। लेकिन क्या गर्मियों में इसका सेवन कर सकते हैं? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ginger Benefits in hindi: अदरक सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं सर्दियों में अदरक का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह गर्मियों में अदरक का सेवन कर सकते हैं।
अगर आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या गर्मियों में अदरक का सेवन कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
क्या गर्मियों में अदरक का सेवन किया जा सकता है?
बता दें कि गर्मियों में व्यक्ति अदरक का सेवन कर सकता है। लेकिन डॉक्टर की मानें तो अदरक का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में यदि आप गर्मियों में नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं या ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन करते हैं तो इससे ना केवल पेट में जलन की समस्या हो सकती है बल्कि डायरिया, ब्लड प्रेशर आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
गर्मियों में ज्यादा अदरक खाने के नुकसान क्या हैं?
- बता दें, गर्मियों में अदरक के सेवन से पेट में गर्मी, जलन, डायरिया की समस्या हो सकती है। इससे पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- यदि गर्मियों में अदरक का सेवन किया जाए तो इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे व्यक्ति को गर्मी, पसीना, बेचैनी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- अदरक के ज्यादा मात्रा में सेवन से शुगर मरीजों को खतरा पहुंच सकता है। ये ब्लड शुगर लेवल को बहुत कम कर सकता है, जिससे व्यक्ति को परेशानी हो सकती है।
- जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है वे लोग भी अदरक का सेवन सीमित मात्रा में करें या डॉक्टर की सलाह पर करें वरना इस बीपी से संबंधित समस्या हो सकती है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 17:20 IST