अपडेटेड 10 April 2025 at 16:38 IST

गर्मियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान? रात को सोने से पहले पैरों में लगाएं ये चीजें

यदि आप फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...

cracked heal
cracked heal | Image: freepik

Cracked Heal Home remedies: गर्मियों में अक्सर लोगों को फटी एड़ियों की समस्या रहती है। बता दें कि इसके कारण न केवल उन्हें चलने फिरने में दिक्कत होती है बल्कि उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसके पीछे कारण प्रदूषण या पैरों की सही देखभाल न करना हो सकते हैं। ऐसे में बता दें, कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से आप फटी एड़ियों की समस्या से राहत पा सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फटी एड़ियों की समस्या से कैसे राहत पा सकता हैं। पढ़ते हैं आगे... 

फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के उपाय 

  • आप एलोवेरा की मदद से फटी एड़ियों की समस्या को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर एक चम्मच ऐलोवेरा जेल लगाएं और उसे हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद अपने पैरों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • इससे अलग आप अपने पैरों पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। बता दें, नारियल के तेल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वहीं इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल पाया जाता है जो फटी एड़ियों की समस्या से राहत दिला सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले प्रभावित स्थान पर नारियल का तेल लगाएं और हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • आप अपने पैरों में बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। बता दें, बादाम के तेल के इस्तेमाल से फटी एड़ियों की समस्या से राय मिल सकती है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर नारियल के तेल की कुछ बूंदों को लेकर हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। 
  • फटी एड़ियों को की समस्या को दूर करने में दूध की मलाई भी आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में प्रभावित स्थान पर दूध की मलाई भी लगा सकते हैं। 
  • ये भी पढ़ें - Sawan 2025 Date: इस साल कब शुरू होगा सावन का पवित्र महीना? जानिए डेट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 16:38 IST