अपडेटेड 10 April 2025 at 11:48 IST
Sawan 2025 Date: इस साल कब शुरू होगा सावन का पवित्र महीना? जानिए आरंभ-समापन तिथि और पूजा विधि
Kab se hai sawan 2025: आइए जानते हैं कि इस साल सावन का पवित्र महीना किस तारीख से शुरू हो रहा है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Sawan Month 2025 Date: शिव भक्त सावन (Sawan Month 2025) के महीने का इंतजार सालभर बेसब्री से करते हैं। इस महीने को देवों के देव महादेव (Lord Shiva) के महीना माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव और मां पार्वती (Maa Parwati) की पूजा किए जाने का विधान है। माना जाता है कि जो व्यक्ति सावन के महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार का व्रत करता है उससे शिव जी जल्दी प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
ऐसे में अगर आपकी नजरें भी आने वाले सावन के महीने पर हैं तो आपको इस महीने की शुरुआती और अंतिम तिथि के बारे में जान लेना चाहिए। आइए बिना किसी देरी के जाने हैं कि सावन (kab se hai sawan 2025) का पवित्र महीना किस तारीख से शुरू होकर किस तारीख पर खत्म होगा।
कब से शुरू है सावन? (Sawan 2025 Starting Date)
पंचांग के अनुसार, इस साल 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा पड़ रही है। इसके अगले दिन यानी कि 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। सावन महीने के पहले सोमवार की बात की जाए तो सोमवार, 14 जुलाई को शिव भक्त सावन का पहला व्रत कर सकते हैं। इसके बाद 21 जुलाई को दूसरा सोमवारा, 28 जुलाई को तीसरा सोमवारा और 04 अगस्त को चौथा और अंतिम सोमवार का व्रत रखा जाएगा।
कब है सावन महीने का समापन? (Sawan 2025 Month Ending Date)
जैसा कि सावन महीने की शुरुआत इस साल 11 जुलाई से हो रही है। जिसका समापन 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ हो जाएगा। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। ऐसे में शिव भक्त सावन में चार सोमवार का व्रत रख सकते हैं।
Advertisement
सावन 2025 शुभ मुहूर्त (Sawan 2025 Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी। आषाढ़ पूर्णिमा 11 जुलाई को देर रात 02 बजकर 06 मिनट से शुरू होगी। वहीं, 12 जुलाई को देर रात 02 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। ऐसे में शिव भक्त 11 जुलाई के पूरे दिन भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
सावन पूजा विधि (Sawan Puja Vidhi)
- सावन के महीने में सुबह-शाम भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
- ऐसे में भक्तों को सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर साफ कपड़े पहनने चाहिए।
- इसके बाद इस पूरे महीने शिव जी के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
- साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, शम्मी के पत्ते इत्यादि चीजें शिव को जरूर अर्पित करें।
- शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती और पूरे शिव परिवार की पूजा करें।
- वहीं, अगर आप सावन सोमवार व्रत रख रहे हैं तो सावन की कथा जरूर पढ़ें।
- अंत में क्षमा प्रार्थना कर भगवान को फल, मिठाई, खीर इत्यादि चीजों का भोग लगाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 11:48 IST