अपडेटेड 31 May 2025 at 10:33 IST
Benefits Of Giloy: गिलोय एक प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसे आयुर्वेद में बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इसे 'अमृता' के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ अमृत देने वाला है। गिलोय में एल्कलॉइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, टेरपेनॉयड्स, स्टीरॉयड्स, और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गिलोय के सेवन से सूजन कम होती है और शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है।
गिलोय का सेवन हम कई तरह से कर सकते हैं। जैसे आप इसका रस निकालकर या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। यह एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो धीरे-धीरे शरीर को मजबूत बनाता है और हमें बीमारियों से दूर रखता है। आइए जानते हैं कि आप इसका रस और काढ़ा किस तरह से पी सकते हैं और इसके सेवन से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
गिलोय का रस (Giloy Juice)
गिलोय की डंडी को अच्छी तरह से पीसकर इसका 2 से 3 बड़े चम्मच रस निकाल लें।
इसके बाद इसे एक या आधे गिलास पानी में मिलाकर पी जाएं।
आप इसका सेवन सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले कर सकते हैं।
गिलोय का काढ़ा (Decoction of Giloy)
इसके लिए गिलोय की ताज़ी या सूखी डंडी लें।
अब इसे 1–2 गिलास पानी में 10–15 मिनट के लिए उबालें।
जब पानी आधा रह जाए तो आप इसे छानकर पी लें।
इसका सेवन आप सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं।
बढ़ेगी इम्यूनिटी
गिलोय शरीर की अंदरूनी ताकत (इम्युनिटी) को बढ़ाता है जिससे आप बार-बार सर्दी, खांसी या बुखार का शिकार होने से बचे रहते हैं।
डेंगू और मलेरिया से राहत
अगर किसी को डेंगू या मलेरिया हो जाए, तो गिलोय का रस पीने से शरीर जल्दी ठीक होता है और प्लेटलेट्स भी बढ़ते हैं।
शुगर लेवल कंट्रोल
गिलोय डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये खून में शुगर की मात्रा को बैलेंस करने में मदद करता है।
पाचन होगा दुरुस्त
अगर आपको गैस, कब्ज या पेट दर्द की शिकायत रहती है तो गिलोय आपके पाचन को बेहतर बना सकता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
तनाव होगा दूर
गिलोय दिमाग को शांत करता है। इससे चिंता कम होती है और नींद भी अच्छी आती है। ये अनिद्रा के मरीजों के लिए काफी अच्छा है।
स्किन करेगी ग्लो
गिलोय खून को साफ करता है जिससे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा साफ और चमकदार दिखती है।
जोड़ों के दर्द से राहत
गिलोय सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है, खासकर घुटनों या कमर में दर्द हो तो आपको इसका सेवन रोजाना करना शुरू कर देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड 31 May 2025 at 10:33 IST