Cloves

Clove Water: रोजाना रात को लौंग का पानी पीने से सेहत को होंगे कई अमेजिंग फायदे, जानिए सेवन का तरीका

Laung Ka Paani Peene Ke Fayde: लौंग में यूजेनॉल, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो सेहत और शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं। अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास में लौंग को उबालकर पीते हैं तो ये आपकी सेहत को और भी ज्यादा दुरुस्त कर देगा। इसके रोजाना सेवन से गैस, अपच, सूजन और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

Laung Ka Paani: रात को सोने से पहले एक लौंग (Clove) को पानी में उबालकर पीना सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। 
 

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो सेहत और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 
 

Image: Pinterest
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप किस तरह से इसका सेवन कर सकते हैं और लौंग के पानी को पीने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 
 

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौंग के पानी के सेवन का तरीका: एक गिलास पानी में 1 लौंग डालें। फिर इसे 5-7 मिनट तक उबालें। जब पानी गुनगुना हो जाए तो इसे छानकर सोने से पहले चाय की तरह पी लें।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घटेगा वजन: लौंग मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। सोने से पहले इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे धीरे-धीरे वजन घटाने लगता है। 
 

Image: Shutterstock
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तनाव से राहत: लौंग में मौजूद यूजेनॉल (Eugenol) नामक तत्व तनाव को कम करने और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। रात में इसके पानी के सेवन से नींद भी अच्छी आती है। 
 

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पाचन होगा दुरुस्त: लौंग का पानी गैस, अपच, और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसमें पाए जाने वाले यौगिक पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है।
 

Image: freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ओरल हेल्थ: अगर आपको मुंह की दुर्गंध की समस्या है, तो लौंग का पानी इसके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है। यह बैक्टीरिया को खत्म कर दांतों और मसूड़ों की सेहत को बेहतर करता है।
 

Image: Pexels
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इम्यून सिस्टम: लौंग का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स संक्रमण से लड़ते हैं और सर्दी, खांसी व गले की खराश से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। 
 

Image: Pexels

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Kajal .

पब्लिश्ड