अपडेटेड 13 July 2024 at 15:55 IST
Giloy Ke Fayde: बुखार में आप भी पीते हैं गिलोय का रस? जान लें इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
आमतौर पर गिलोय के रस का इस्तेमाल बुखार में किया जाता है, लेकिन इसके कई और भी फायदे होते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Giloy Ke Fayde: सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाली गिलोय का नाम तो लगभग सभी लोगों ने सुना होगा। यह कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हालांकि आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसे गंभीर बुखार से छुटकारा पाने के लिए करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह कई अन्य परेशानियों से भी लड़ने में मददगार होता है। तो चलिए जानते हैं कि गिलोय से कौन-कौन से समस्याएं दूर होती हैं और इसके इस्तेमाल का तरीका क्या है।
गिलोय का वैज्ञानिक नाम टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया है, जिसे हिंदी में गिलोय, गुडुची समेत कई नामों से जाना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वास्थ्य रखने में बहुत ही मददगार होते हैं। इसकी जड़ से लेकर लकड़ी और पत्तियों तक का इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए इसके फायदो के बारे में जानते हैं।
कैसे करें गिलोय का इस्तेमाल?
एंटी-टॉक्सिक, एंटीपायरेटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्वों से भरपूर गिलोय का इस्तेमाल बुखार को कम करने और कई संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए किया जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए। तो बता दें कि गिलोय का इस्तेमाल जूस, पेस्ट और काढ़ा के तौर पर किया जा सकता है।
बुखार ही नहीं इन परेशानियों में फायदेमंद है गिलोय
डायबिटीज में
जो लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हों उन्हें अपनी डाइट में गिलोय को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को मैनेज करके उन्हें कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
Advertisement
पाचन क्षमता में
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो उन्हें भी गिलोय का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है और उल्टी, ब्लोटिंग, पेट दर्द, हाइपरएसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
जोड़ों के दर्द में
गिलोय का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करने और अर्थराइटिस में हो रहे दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 13 July 2024 at 15:55 IST