अपडेटेड 27 October 2024 at 16:06 IST
BP से Periods तक में बड़े काम का है Garlic का पानी, जानें पीने का तरीका और हैरान करने वाले फायदे
Garlic water benefits: लहसुन खाना ही नहीं बल्कि इसका पानी पीना भी कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Garlic Water Surprising Benefits: हर घर की रसोई का अहम हिस्सा माना जाने वाला लहसुन (garlic) आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके अंदर पोषक तत्वों का खजाना छुपा हुआ है, जो न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह कई समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है। लहसुन (garlic benefits) का इस्तेमाल खाने के लिए कई तरीको से किया जाता है, इन्हीं में से एक लहसुन का पानी (garlic water) पीना भी है। लहसुन का पानी पीने से ब्लड प्रेशर से लेकर पीरियड्स तक की कई समस्याओं में राहत मिलती है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
लहसुन (Nutrients found in garlic) में विटामिन B, C, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडें के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। बस आपको इसके फायदो और खाने के तरीको के बारे में मालूम होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि लहसुन के पानी (garlic water) का सेवन कैसे करना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे हैं?
लहसुन का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking garlic water)
- सर्दी-जुकाम (Cold and cough)
मौसम में बदलाव हो या फिर सर्द-गर्म अक्सर ही लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करने लगती है। ऐसे में आपको लहसुन के पानी का सेवन करना चाहिए। यह इस समस्या में बहुत ही फायदेमंद होता है। - ब्लड प्रेशर (blood pressure)
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहता है, उन्हें रोजाना लहसुन के पानी का सेवन करना चाहिए। यह बीपी को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। - हार्ट डिजीज (heart disease)
पिछले कुछ समय में हार्ट डिजीज के मामले काफी ज्यादा बढ़े हैं, ऐसे में अगर पहले से ही किसी दिल से जुड़ी बीमारी से ग्रसित हैं, तो आपको लहसुन का पानी जरूर पीना चाहिए। - पीरियड्स दर्द (periods pain)
हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कमर में दर्द और पेट में ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लहसुन का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह इस समस्या से राहत दिलाने का काम करता है।
कैसे करें लहसुन के पानी का सेवन? (How to consume garlic water?)
- सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए लहसुन के पानी का सेवन कैसे करना है इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।
- इसके लिए आपको 3 से 4 लहसुन की कलियां रात में सोने से पहले छीलकर पानी में भिगोकर रख देना है।
- फिर सुबह उन लहसुन की कलियों को खाकर पानी पी लेना है।
- रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 October 2024 at 16:06 IST