अपडेटेड 26 October 2024 at 17:17 IST

Beetroot: सेहत के खजाने से भरपूर ये लाल रंग की सब्जी, फायदे जानकर रोज खाना कर देंगे शुरू

Beetroot Benefits: वैसे तो सभी तरह के फल और सब्जियां सेहत के लिए लाभदायक होते है। लेकिन आज हम सेहत के खजाने से भरपूर चुकंदर के बारे में बात करेंगे।

Beetroot
चुकंदर के फायदे | Image: Freepik

Beetroot for health: मानव शरीर को हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना कुछ जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। जो शरीर को रोगों से लड़ने में भी मदद करते हैं। हालांकि आजकल के खाने जैसे जंक फूड, चाइनीज फूड्स (Chinese Foods) और बाहर की अनहेल्दी चीजों से वो शरीर को मिल नहीं पाता है, जिसकी वजह से बॉडी (Body) कई सारी बीमारियों की चपेट में आ जाती है। लेकिन इसके लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लगभग सभी घरों की रसोई में ऐसी कई तरह की चीजें मौजूद होती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। उन्हीं में से एक चुकंदर (Beetroot) भी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।    

वैसे तो हमारे शरीर के लिए सभी तरह की सब्जियां और फल बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन आज हम आपको चुकंदर (Beetroot) के बारे में बताएंगे जो सेहत के लिए खजाने से भरपूर होता है। इसके फायदे जानकर आप रोजाना इसे खाने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए चुकंदर (Beetroot benefits) के फायदो के बारे में जानते हैं।

सुपरफूड्स की लिस्ट में शामिल है चुकंदर

हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशियन्स के मुताबिक चुंकदर (Beetroot) अपने आप में एक खास तरह का वेजिटेबल है। इसे कई नामों से जाना जाता है, जिसमें इसे बीटा वल्गेरिस रूब्रा या लाल चुकंदर नाम भी शामिल है। चुकंदर की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट शामिल होता है, जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने का काम करती है। इसके अलावा भी चुकंदर (Beetroot) के कई फायदे हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।

चुकंदर के फायदे

दिल और फेफड़ों के लिए (Heart And Lungs)
चुकंदर का सेवन करने से शरीर में आने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसका जूस हृदय और फेफड़ों के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है। इससे मिलने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड मांसपेशियों में ब्लड फ्लो को सही रखने का काम करता है। ऐसे में जिस भी व्यक्ति को दिल या फेफड़ों से जुड़ी समस्या हो उसे रोजाना चुकंदर का जूस जरूर पीना चाहिए।

Advertisement

हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाए (Hemoglobin)
यह हीमोग्लोबिन के लेवल को भी सही रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्‍या के साथ वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है।

लिवर की सफाई के लिए (Liver)
चुकंदर (Beetroot) का सेवन करने से लिवर की सफाई भी होती है, इससे त्वचा पर निखार आता है। यह BP को मेनटेन बनाए रखने के साथ यह दिल के रोग और स्ट्रोक के खतरे से भी बचाता है।

Advertisement

क्या Diabetes के मरीज चुकंदर खा सकते हैं?

कई बार सुनने में आता है कि डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर नहीं खाना चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज (Diabetes) के मरीज एक सीमित मात्रा में चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें… Liver Cancer: शराब से ज्यादा जहरीली हैं ये 3 चीजें, खाने से तेजी से बढ़ता है लिवर कैंसर का खतरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 26 October 2024 at 17:17 IST