अपडेटेड 29 November 2025 at 14:36 IST
Garlic Health Benefits: लहसुन और घी को साथ खाने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर दिल की बीमारी रहेगी कोसों दूर, जानें सेवन का सही तरीका
Lehsun Aur Ghee Khane Ke Fayde: लहसुन और घी को एक साथ खाने से मिलते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ। यह न केवल जोड़ों के दर्द को कम करता है, बल्कि दिल को भी मजबूत बनाता है। जानें सेवन का सही तरीका और फायदे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Right Way To Eat Garlic And Ghee In Hindi: लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इसकी खुशबू और स्वाद खाने को तो खास बनाते ही हैं, साथ ही यह सेहत के लिए भी किसी दवा से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन को घी के साथ खाया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं? सर्दियों में यह दोनों चीजें मिलकर शरीर को गर्माहट देने से लेकर हृदय, जोड़ और पाचन जैसी हर चीज के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं लहसुन और घी खाने के फायदे और जानेंगे इसे सही तरीके से खाने का तरीका-
लहसुन और घी को साथ खाने के फायदे
- जोड़ों का दर्द कम करता है
सर्दियों में अक्सर घुटनों और जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जबकि घी जोड़ों को लुब्रिकेशन देता है। इनसे सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है।
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है और खून को पतला रखता है। घी में मौजूद हेल्दी फैट्स दिल को मजबूत बनाते हैं। दोनों साथ मिलकर दिल की बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
- पाचन में सुधार
घी पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज से राहत देता है। लहसुन शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इन्हें खाली पेट लेने से पाचन बेहतर होता है।
Advertisement
- सर्दी-जुकाम में राहत
लहसुन का गर्म तासीर वाला गुण सर्दी में बेहद फायदेमंद है। घी शरीर में गर्माहट लाता है और गले की जलन को शांत करता है। दोनों साथ खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और वायरल इंफेक्शन जल्दी दूर होते हैं।
- वजन कम करने में मदद
लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्निंग तेज करता है। घी शरीर को एनर्जी देता है, जिससे भूख संतुलित रहती है। यह कॉम्बिनेशन वजन कम करने वालों के लिए भी फायदेमंद है।
Advertisement
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
लहसुन रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है, जबकि घी नसों को पोषण देता है। दोनों साथ मिलकर हाई BP के रोगियों के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
लहसुन और घी खाने का सही तरीका
- सुबह खाली पेट
1-2 कलियां लहसुन को हल्का-सा कूट लें। एक छोटी चम्मच देसी घी के साथ इसे निगल लें। इसके बाद गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर को सबसे अधिक फायदा देने का तरीका माना जाता है।
- हल्का भूनकर खाएं
यदि कच्चा लहसुन नहीं खा पाते, तो थोड़े घी में लहसुन को हल्का भून लें। इसे सुबह या रात में सूप या दाल के साथ खा सकते हैं।
- लहसुन-घी का पेस्ट
घी हल्का गर्म करें, उसमें कटा हुआ लहसुन डालें। 1-2 मिनट पकाकर पेस्ट बना लें। इसे रोटी या दलिया के साथ खाया जा सकता है।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
- जिन्हें ज्यादा एसिडिटी या गैस होती हो।
- जिन्हें खून पतला करने की दवा चल रही हो।
- जिनको लहसुन से एलर्जी हो।
- जिन लोगों को बहुत तेज गर्म तासीर वाली चीजें सूट नहीं करतीं।
- ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
लहसुन और घी का संयोजन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। जोड़ों के दर्द में राहत से लेकर दिल की बीमारी का खतरा कम करने तक इसके फायदे अनगिनत हैं। बस इसे सही मात्रा और सही समय पर खाना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 29 November 2025 at 14:36 IST