अपडेटेड 22 August 2024 at 19:48 IST
आप भी हैं बारिश में भीगने के शौकीन? जान लें इसके नुकसान, होती हैं ये गंभीर समस्याएं
Monsoon Season: कई लोग बारिश में भीगने के शौकीन होते हैं। अगर उनमें आपका नाम भी शामिल है, तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Barish Me Bheegne Ke Nuksaan: भीषण गर्मी और चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी ही बेसब्री से मानसून के सीजन का इंतजार करते हैं। तो वहीं कुछ लोगों को रेनी सीजन बेहद पसंद होता है इसलिए भी वह इसका इंतजार करते हैं। मानसून में बारिश होना लाजमी है और कुछ लोग इस बारिश का लुत्फ खुलकर उठाते हैं। दरअसल, काफी लोगों को बारिश में भीगने के काफी शौकीन होते हैं, लेकिन अगर आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान जाएंगे तो आज से ही अपने इस शौक को छोड़ देंगे। तो चलिए जानते हैं कि बारिश से भीगने पर कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बारिश का पानी न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, बल्कि यह स्किन से जुड़ी भी कई सारी समस्याएं पैदा करता है। इसलिए बारिश के पानी भी भीगने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि बारिश में भीगने से कौन-कौन सी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
बारिश में भीगने से हो सकती हैं ये समस्याएं
स्किन को पहुंचता है नुकसान (Skin)
बारिश का पानी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको त्वचा से संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्किन इंफेक्शन (Skin Infection)
बारिश में नहाने से कई बार लोगों को स्किन इंफेक्शन की समस्या होने लगती है। दरअसल, बारिश के पानी से शरीर पर मृत कोशिकाएं पनपने लगती हैं, जिसके कारण स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं।
Advertisement
कान में समस्या (Ear Problem)
कई बार कुछ लोगों को बारिश के पानी से कान से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। दरअसल, बारिश में नहाते समय अगर इसका पानी कान के अंदर चला जाता है, तो वह कान को अंदर से नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कान में खुजली, जलन और सूजन की समस्या हो सकती है।
हेयर फॉल (Hair Fall)
बारिश का पानी बालों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। यह स्कैल्प की स्किन के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। ऐसे में बारिश में भीगने वालों को हेयर फॉल की प्रॉब्लम हो सकती है।
Advertisement
स्किन ईचिंग (Skin Etching)
कई बार बरसात में भीगने की वजह से कुछ लोगों को स्किन पर खुजली और छोटे-छोटे दानों की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए बारिश में नहाना अवॉयड करना चाहिए।
ड्राई स्किन (Dry Skin)
अगर आप बारिश के पानी में ज्यादा नहाती हैं, तो इससे स्किन ड्राई होनी शुरू हो सकती है। साथ ही स्कैल्प का पीएच लेवल भी बिगड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 August 2024 at 19:48 IST