Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 19:40 IST

Men's Health: पुरुषों के लिए बड़े काम का है अंजीर, स्टेमिना से लेकर वजन कम करने तक होंगे कई फायदे

अंजीर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने के साथ-साथ पुरुषों की कई सारी शारीरिक कमजोरी को दूर करने के भी काम आता है।

Reported by: Sadhna Mishra
Men's Health
पुरुषों के लिए बड़े काम का है अंजीर | Image:Freepik
Advertisement

Purusho Ke Liye Anjeer Ke Fayde: सुपरफूड्स की लिस्ट में शामिल अंजीर सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्वों की भरमार होती है, तो शरीर (Body) को गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ ही पुरुषों की कई शारीरिक कमजोरियों को दूर करने और स्टैमिना (Stamina) बढ़ाने के काम आती है।

खासतौर पर महिलाओं के बहुत ही फायदेमंद माना जाने वाला यह फल पुरुषों के लिए भी कई तरीके से लाभदायक होता है। इसमें विटामिन A, पोटैशियम, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरुषों में स्टैमिना और स्पर्म (Sperm) समेत कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि यह आदमियों की किन-किन परेशानियों को करने में फायदेमंद साबित होता है।

Advertisement

अंजीर में पाए जाते हैं ये पौष्टिक गुण

अंजीर (Anjeer Ke Fayde) में कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर, फाइबर, विटामिन B-6, ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है, जो पुरुषों की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

Advertisement

पुरुषों की इन परेशानियों को दूर करती हैं अंजीर

टेस्टोस्टेरोन में बढ़ोत्तरी
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के चलते पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) की कमी होने लगती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए अंजीर (Anjeer) का सेवन आपकी बहुत मदद कर सकता है।

Advertisement

स्पर्म काउंट और क्वालिटी को बढ़ाता है
जिन पुरुषों में स्पर्म काउंट (Sperm Count) की कमी और क्वालिटी (Sperm Quality) खराब होती है, उनके लिए अंजीर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। अंजीर में मौजूद जिंक और मैग्नीशियम स्पर्म काउंट और क्वालिटी बेहतर बनाने का काम करती है।

शरीर की कमजोरी होती है दूर
इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने का काम करता है। ऐसे में इसका रोजाना सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

Advertisement

पेट की समस्याओं को करता है दूर
अंजीर (Purosho KO Anjeer Se Kya Fayda Hota Hai) पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के साथ ही कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को भी दूर करने काम करती है।

वजन कम करने में करता है मदद
आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अंजीर का सेवन Weight Lose लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, पेट में जमा चर्बी को तेजी से कम करती है।

Advertisement

स्टेमिना बढ़ाता है
यह पुरुषों के स्टेमिना (Stamina) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से सेक्सुअल हेल्थ (Sexual Health) भी बेहतर होती है।

यह भी पढे़ं… Summer: घर में बढ़ गया है मच्छरों का आतंक? तो किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगा छुटकारा

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 21st, 2024 at 19:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo