अपडेटेड 28 May 2025 at 22:00 IST

Fiber Foods: इन फूड्स के अंदर भरपूर मात्रा में है फाइबर, पेट रहेगा एकदम साफ

Foods to increase fiber intake: हमारे आसपास कुछ ऐसे फूड्स मौजूद हैं, जिनके अंदर फाइबर पाया जाता है। जानते हैं उनके बारे में...

fiber tips in hindi
शरीर में फाइबर की मात्रा कैसे बढ़ाएं? | Image: freepik

How can I increase my fiber fast? बता दें कि फाइबर पेट के लिए बेहद उपयोगी होता है। ये न केवल पाचन क्रिया को सुधारता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। ऐसे में इसके सेवन से न केवल शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं बल्कि ब्लड शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखा जा सकता है। हमारे आसपास कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनके सेवन से फाइबर को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में इन फ्रूड्स के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसे कौन से फ्रूड्स हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

किन फूड्स में भरपूर फाइबर होता है? 

  • आप अपनी डाइट में केले को जोड़ सकते हैं। बता दें कि केले के अंदर घुलनशील फाइबर पाया जाता है। जो न केवल आंतों की सफाई करता है बल्कि पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। 
  • आप अपनी डाइट में सेब और नाशपाती को जोड़ सकते हैं। बता दें कि दोनों के अंदर घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो न केवल पेट को साफ रख सकते हैं बल्कि पाचन क्रिया को भी सुधारते हैं। 
  • आप अपनी डाइट में गाजर और चुकंदर को भी जोड़ सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज को दूर करता है साथ ही पेट को हल्का बनता है। ये गैस और एसिडिटी जैसी समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है। 
  • आप अपनी डाइट में राजमा, चने और छोलों को भी जोड़ सकते हैं। इनके अंदर प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर पाया जाता है जो पेट की सफाई करने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि रात के वक्त इनका सेवन न करें। 

ये भी पढ़ें - Buttermilk: गर्मियों में रोज पिएं ठंडी-ठंडी छाछ, फायदे जानकर होंगे हैरान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 May 2025 at 22:00 IST