Buttermilk: गर्मियों में रोज पिएं ठंडी-ठंडी छाछ, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Benefits of Drinking Buttermilk Daily: क्या गर्मी में छाछ अच्छी होती है? क्या छाछ शरीर की गर्मी कम कर सकती है? इन सवालों के जवाब जानते हैं इस लेख के माध्यम से..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits of Drinking Buttermilk Daily: गर्मियों में लोगों का मन ठंडी चीजों की तरफ भागता है। यदि आप भी गर्मी में कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में छाछ को जोड़ सकते हैं। बता दें कि छाछ न केवल सेहत के लिए अच्छी होती है बल्कि से शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है। ऐसे में लोगों को गर्मियों में ठंडी ठंडी छाछ पीने के फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्मियों में ठंडी-ठंडी छाछ को पीने के क्या-क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे...
ठंडी छाछ पीने के फायदे
- यदि गर्मी में ठंडी-ठंडी छाछ का सेवन किया जाए तो इससे न केवल शरीर को ठंडा रखा जा सकता है बल्कि ये शरीर को ऊर्जा भी देती है। बता दें कि छाछ के अंदर कई ऐसे विटामिंस एंड मिनरल्स पाए जाते हैं जो न केवल थकान दूर कर सकते हैं बल्कि अपने शरीर को ऊर्जावान भी बनाते हैं।
- गर्मियों में छाछ पीने से पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से पेट को ठंडा रखा जा सकता है। वहीं छाछ के सेवन से एसिडिटी, कब्ज, गैस आदि समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- यदि आप मेटाबॉलिज्म में सुधार करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में छाछ को जोड़ सकते हैं। बता दें कि छाछ न केवल आपके वजन को कम कर सकती है बल्कि आपको फिट रखने में मददगार साबित हो सकती है।
- गर्मियों में ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना खाने की वजह से लोगों को न केवल सीने में जलन की समस्या हो जाती है बल्कि इससे पेट में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि नियमित रूप से छाछ का सेवन किया जाए तो इस समस्या से भी राहत मिल सकती है। आप छाछ में जीरा और काला नमक डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।