अपडेटेड 27 May 2025 at 19:15 IST

रोजाना खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे, ये 5 बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Benefits of drinking coconut water: नारियल पानी न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि यह पोषक तत्वों का भी खजाना है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक और कॉपर जैसे तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखते हैं।

Benefits of drinking coconut water on an empty stomach
Benefits of drinking coconut water on an empty stomach | Image: Freepik

Benefits of drinking coconut water: नारियल पानी न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि यह पोषक तत्वों का भी खजाना है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक और कॉपर जैसे तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखते हैं।

इस आर्टिकल में आपको बताएंगे रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे…

किडनी स्टोन से राहत 

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी का नियमित सेवन सुबह खाली पेट करने से पथरी प्राकृतिक रूप से पेशाब के जरिए बाहर निकल सकती है, जिससे किडनी स्वस्थ बनी रहती है।

Advertisement

वजन घटाने में मददगार

गलत खानपान और अन हेल्दी लाइफस्टाइल के कारण मोटापे की समस्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल पानी में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है।

Advertisement
Freepik

हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस से राहत

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली मॉर्निंग सिकनेस जैसे मतली और उल्टी से राहत पाने के लिए भी नारियल पानी कारगर हो सकता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट की तकलीफें कम होती हैं और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।

पाचन समस्याओं में सावधानी जरूरी

पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को लिए सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना लाभदायक हो सकता है। नारियल पानी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी पेश करता है। नियमित रूप से खासतौर पर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने और कई रोगों से बचाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Gond katira: गर्मियों में गोंद कतीरा का कब और कैसे करें इस्तेमाल? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 27 May 2025 at 19:15 IST