अपडेटेड 12 August 2024 at 22:47 IST
Fever: शरीर में बार-बार बुखार आने का क्या कारण है? जान लें...
What causes fever naturally? यदि आपको भी बार-बार बुखार आ रहा है तो कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What causes fever naturally? अक्सर कुछ लोगों को बार-बार बुखार आ जाता है और बुखार आने के पीछे के कारण के बारे में भी पता नहीं होता। कभी-कभी यह बुखार खुद चला जाता है तो कभी-कभी यह बुखार लंबे समय तक रहता है। बता दें कि इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अचानक से बुखार आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
बार बार बुखार आना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं?
जब किसी व्यक्ति को बुखार आता है तो लक्षणों के रूप में शरीर में ठंड लग जाना, त्वचा का गरम-ठंडा होना, चिड़चिड़ापन महसूस करना, सक्रिय न रह पाना, मूड खराब होना, हर वक्त थकान महसूस करना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
शरीर में बार-बार बुखार आने का क्या कारण है?
- जब किसी व्यक्ति को बुखार आ जाता है तो इसके पीछे कुछ वायरस जिम्मेदार हो सकते हैं। बता दें कि वायरस के चलते अचानक से व्यक्ति को बुखार आ जाता है। वहीं जब वायरस खत्म हो जाता है तो यह बुखार खुद चला भी जाता है।
- जब कोई व्यक्ति बैक्टीरियल इन्फेक्शन की चपेट में आ जाता है तब भी अचानक से बुखार आ जाता है या बुखार बार-बार आ सकता है। ऐसे में बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करना जरूरी है।
- जब शरीर में वैक्सीन लगी होती है तब भी व्यक्ति को बार-बार बुखार आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
नोट -ऊपर बताए गए प्वॉइंट से पता चलता है कि बुखार आने के पीछे कुछ आम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन यदि बुखार लंबे समय तक टिका है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हो सकता है कि आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 22:45 IST