Fennel Tea: पेट दर्द, गैस और पीरियड्स क्रैम्प्स से मिलेगी राहत, अनगिनत फायदों के लिए रोजाना पिएं सौंफ की चाय
Fennel Tea: सौंफ की चाय को अनगिनत फायदे होते हैं, इसमें पेट दर्द, गैस और पीरियड्स क्रैम्प्स से लेकर और भी कई दिक्कतों में लाभ मिलता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Fennel Tea: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस का स्ट्रेस, बाहर का खान और हार्मोनल चेंड बॉडी पर काफी असर डालते हैं। ऐसे में कई लोग घरेलू नुस्खों की ओर रुख करते हैं। इन्हीं में से एक सौंफ की चाय, जिसे पाचन और पेट की समस्याओं के लिए असरदार उपाय माना जाता है। आइए आपको बताते हैं कि सौंफ की चाय से शरीर में क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
डाइजेशन को मजबूत बनाती है सौंफ की चाय
सौंफ को लंबे समय से डाइजेशन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी चाय पेट दर्द, गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत दे सकती है। सौंफ में नेचुरल एलिमेंट्स मौजूद रहते हैं, जो पेट गैस बनने की प्रॉसेस को कम करने और पेट की ऐंठन को शांत करने में मदद करते हैं। खासतौर पर इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकती है ।
पीरियड्स क्रैम्प्स और सूजन में भी राहत
पीरियड्स के समय में पेट की ऐंठन और सूजन से फीमेल काफी परेशान रहती हैं। इस दौरान सौंफ की चाय काफी राहत देती है। गर्म पानी के साथ इसके गुण मिलकर आंतों को आराम पहुंचाते हैं और सूजन को कम करने में हेल्प करते हैं।
आयुर्वेद में भी इसका होता है खास महत्व
आयुर्वेद के अनुसार सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। इसे पित्त दोष को कंट्रोल करने वाला माना गया है। रोजाना इसको खाने से सिर्फ पाचन ही नहीं बेहतर होता है बल्कि थकान कम होती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है ।
Advertisement
वजन और स्किन के लिए भी फायदेमंद
सौंफ की चाय सूजन कम करने, शरीर से एक्स्ट्रा पानी बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है । इससे वजन को कंट्रोल करने में और स्किन के ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।
कैसे बनाएं सौंफ की चाय
सौंफ की चाय बनाना काफी आसान होता है। इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच सौंफ के बीज को एक कप पानी में 5 से 10 मिनट तक उबालना होता है। फिर इसे छानकर गर्मागर्म पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है । हालांकि इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाएं इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।