अपडेटेड 14 February 2026 at 10:59 IST

O Romeo vs Tu Yaa Main Collection: पहले दिन ही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने मारी बाजी, 'तू या मैं' की रही धीमी शुरुआत

O Romeo vs Tu Yaa Main Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर धांसू शुरुआत की है। दूसरी तरफ शनाया कपूर की 'तू या मैं' ने रिलीज के पहले दिन धीमी शुरुआत की है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

Follow : Google News Icon  
O Romeo vs Tu Yaa Main Collection day 1
O Romeo vs Tu Yaa Main Collection day 1 | Image: X

O Romeo vs Tu Yaa Main Collection: वैलेंटाइन वीक के बीच 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली है। एक ओर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई, तो दूसरी ओर आदर्श गौरव और शनाया कपूर की  ‘तू या मैं’ ने भी दस्तक दी है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्साह साफ नजर आ रहा है, लेकिन कमाई के मामले में पहले दिन किसने बाजी मारी, इसके आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं।

‘ओ रोमियो’ की दमदार ओपनिंग

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वैलेंटाइन वीक और एक्टर की स्टार पावर का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। दर्शकों को शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री पसंद आ रही है, जिसका फायदा फिल्म को ओपनिंग डे पर मिला है।

‘तू या मैं’ की पहले दिन रही धीमी शुरुआत

वहीं आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ ने भी 13 फरवरी को ही सिनेमाघरों में एंट्री ली है। इस फिल्म की कमाई के आंकड़ों की बात करें तो Sacnilk के अनुसार पहले दिन 0.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी ओपनिंग डे पर ‘ओ रोमियो’ ने कमाई के मामले में आगे निकल गई है।

वीकेंड पर रहेगी नजर

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही चर्चा में थी। फिल्म में शाहिद ने हुसैन उस्तारा का किरदार निभाया है, जिसे लेकर कानूनी विवाद भी सामने आया था। हालांकि कोर्ट से राहत मिलने के बाद फिल्म तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और खासतौर पर इसके क्लाइमेक्स की चर्चा हो रही है। अब सभी की निगाहें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। रोमांटिक जॉनर की दोनों फिल्मों के लिए शनिवार और रविवार अहम साबित हो सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘तू या मैं’ वीकेंड पर रफ्तार पकड़ पाती है या ‘ओ रोमियो’ अपनी बढ़त बरकरार रखती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Border 2 vs Mardaani 3: लाखों में सिमटी ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’ भी सुस्त
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 07:35 IST