अपडेटेड 22 April 2025 at 18:53 IST

Fake vs Real Paneer: नकली पनीर की पहचान कैसे करें?

Fake vs Real Paneer: मार्केट में मिलने वाला पनीर असली है या नकली, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

How To Know If Your Paneer Is Real Or Fake? 6 Ways To Check Authenticity
Fake vs Real Paneer: नकली पनीर की पहचान कैसे करें? | Image: X

Fake vs Real Paneer: पनीर न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि प्रोटीन की कमी को पूरा भी करता है। ऐसे में जो लोग फिट रहना चाहते हैं या जो लोग जिम में समय बताते हैं वे लोग अपनी डाइट में जरूर पनीर को जोड़ते हैं। लेकिन आजकल मार्केट में मिलावटी पनीर आ रहा है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि नकली पनीर और असली पनीर में क्या फर्क है।

नकली और असली पनीर की पहचान कैसे करें? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नकली पनीर और असली पनीर में क्या फर्क है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नकली और असली पनीर की पहचान कैसे करें? 

  • आप स्वाद के आधार पर नकली और असली पनीर की पहचान कर सकते हैं। बता दें कि नकली पनीर और असली पनीर के स्वाद में बेहद ही फर्क होता है। जो असली पनीर होता है उसका स्वाद हल्का सा मीठा और दूध जैसा होता है। जबकि नकली पनीर का स्वाद एकदम फीका और खट्टा महसूस हो सकता है। कई बार नकली पनीर सिंथेटिक चीजों से बना हुआ होता है ऐसे में मुंह में रबर जैसा महसूस होता है और कड़वाहट लेकर आ जाता है। 
  • आप पनीर की बनावट से नकली और असली की पहचान कर सकते हैं। यदि पनीर स्पंजी और मुलायम है तो वह असली है। लेकिन अगर बहुत सख्त और रबड़ जैसा है या जरूरत से ज्यादा टूट रहा है तो वह नकली पनीर होता है। बता दे कि नकली पनीर हाथ में लेते ही बिखर जाता है। 
  • आप कुकिंग करते वक्त असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं। अगर असली पनीर को पकाएंगे तो वह ज्यादा पिघलता नहीं है और ना ही टूटता है। वहीं नकली पनीर को पकाते हैं तो वह जल्दी पिघल जाता है और चूरा हो जाता है। 
  • आप गर्म पानी में पनीर को डालें और देखें, अगर पनीर अपनी बनावट नहीं बदल रहा तो असली है और अगर बनावट बदल रहा है तो नकली है। वहीं अगर आप पनीर के छोटे टुकड़े में एक दो बूंद आयोडीन की डालें, अगर वो नीला हो जाता है तो इसका मतलब वो नकली है। 

ये भी पढ़ें - Liver Health: क्या आपके लिवर में भी जम रही है गंदगी? ऐसे करें पता

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 April 2025 at 18:53 IST