Liver Health: क्या आपके लिवर में भी जम रही है गंदगी? ऐसे करें पता

Damage Liver Symptoms: जब लिवर में गंदगी जमा होने लगती है तो इस दौरान कुछ संकेत नजर आ सकते हैं। जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Human organ - Liver.
Liver Health: क्या आपके लिवर में भी जम रही है गंदगी? ऐसे करें पता | Image: Pixabay

Damage Liver Symptoms: जब भी शरीर के जरूरी अंगों की बात आती है तो हमारा ध्यान किडनी, ब्रेन, दिल या पेट पर जाता है। हम लिवर के बारे में नहीं सोचते। जबकि लिवर भी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। बता दें कि इसका कार्य न केवल विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकलना होता है बल्कि यह शरीर में पोषक तत्व को पहुंचाता है। ऐसे में यदि लिवर में गंदगी जमा हो जाए तो इस दौरान शरीर को कुछ संकेत मिलते हैं। लोगों को इन संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब लिवर में गंदगी जमा हो जाती है तो क्या संकेत नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

लिवर में जमा गंदगी को ऐसे पहचानें 

जब किसी व्यक्ति को पेट के ऊपरी हिस्से में यानी सीधे हाथ की तरह दर्द महसूस हो या तेज दर्द होने लग जाए तो इसका मतलब आपके लिवर में कुछ गड़बड़ आ गई है और आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। ये दर्द तब उठता है जब लिवर फंक्शन में किसी प्रकार की दिक्कत होती है।

अगर किसी व्यक्ति के पैरों में सूजन आ जाए तो यह भी लिवर खराब होने के या लिवर में दिक्कत आने के संकेत हो सकते हैं। हालांकि सूजन के अलावा और कोई परेशानी जैसे- दर्द, खुजली आदि लक्षण नहीं नजर आते।

Advertisement

जब शरीर में अचानक से फैट बढ़ने लगे यानी व्यक्ति का वजन बढ़ने लगे तो यह भी इस तरफ इशारा करता है कि आपका लिवर किसी दिक्कत का सामना कर रहा है। ऐसा तब होता है जब भी विषाक्त पदार्थ फैट सेल्स में बदल जाते हैं और शरीर का वजन बढ़ाते हैं।

लिवर में गड़बड़ी का एक लक्षण शरीर में एलर्जी होना भी है। बता दें कि जब शरीर में किसी भी प्रकार की एलर्जी हो इसका मतलब व्यक्ति को तुरंत अपना लिवर चेक करवाना चाहिए।0

Advertisement

जब किसी व्यक्ति का लिवर सुस्त हो जाता है तो इस दौरान उसे न केवल थकान महसूस होती है बल्कि हर वक्त सुस्ती भी आती रहती है। वह खाना खाने के बाद भी हर वक्त थकान महसूस करता है। 
बता दें चेहरे और आंखों में पीलापन भी लिवर में दिक्कत के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें - Watermelon: किन लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड