अपडेटेड 19 May 2025 at 21:44 IST

Eye Infection Home Remedies: गर्मी से हो रही है आंखों में जलन या सूजन, अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय; मिलेगी राहत

Eye Infection Home Remedies: अक्सर गर्मी के दिनों में लू, तेज धूप, पसीना और हवा में मौजूद धूल के कणों के कारण आंखों में जलन और सूजन होने लगती है लेकिन कभी-कभी ये गंभीर परेशानी का कारण भी बन सकती हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये आंख की बीमारी की वजह भी बन सकती है।

Eye Infection Home Remedies in hindi
Eye Infection Home Remedies in hindi | Image: Freepik

Eye Infection Home Remedies: अक्सर गर्मी के दिनों में लू, तेज धूप, पसीना और हवा में मौजूद धूल के कणों के कारण आंखों में जलन और सूजन होने लगती है लेकिन कभी-कभी ये गंभीर परेशानी का कारण भी बन सकती हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये आंख की बीमारी की वजह भी बन सकती है।

आंखों में जलन और सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, तुरंत इसका इलाज कराना चाहिए। यूं तो बाजार में आंखों के इन्फैक्शन के लिए कई ड्रॉप मिलते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप घर पर ही इसका इलाज कर सकते हैं।

Freepik

अपनाए ये घरेलू उपाय, मिलेगी आंखों की जलन और सूजन से राहत!

  • आंखों को ठंडे पानी से धोना: आंखों को ठंडे पानी से धोने से जलन से राहत मिलती है, साथ ही आखों की थकान भी कम हो जाती है। दिन में 3-4 बार आंखें ठंडे पानी से धोने से गंदगी बाहर निकल जाती है और आंखों में ताजगी बनी रहती है।
  • खीरे के स्लाइस: खीरे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग गुण आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खीरे की पतली-पतली स्लाइल काटकर आंखों पर रखी जाए तो आंखों को ठंडक तो मिलती है ही साथ ही जलन भी कम हो जाती है।
  • गुलाब जल: शुद्ध गुलाब जल की एक दो बूंद आखों में डाले या फिर कॉटन पैड बनाकर उसे गुलाब जल में भिगाकर आंखों पर रखने से ठंडक मिलती है और जलन से भी राहत मिलती है।
  • पानी की ठंडी पट्टी: ठंडे पानी की पट्टी आंखों की सूजन, जलन और थकावट को कम करने में मदद करती है।
  • एलोबेरा जेल: एलोबेरा जेल को आंखों के आस-पास लगाने से आंखों की सूजन और जलन से राहत मिलती है। ध्यान रहे एलोबेरा जेल आंख के अंदर ना जाए।

नोट- ये आंखों की जलन और सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय हैं, फिर भी डॉक्टर से सलाह जरुर लें। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Heat Rash Home Remedies: घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत!

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 19 May 2025 at 21:44 IST