अपडेटेड 20 May 2025 at 16:53 IST

Eye Care Tips: आंखों को धूप से बचाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जानें यहां

Eye Care Tips in Hindi: यदि आप अपनी आंखों को यूवी किरणों से बचना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

eye care tips
eye care tips | Image: freepik

Eye Care Tips in Hindi: बता दें कि गर्मी में तेज और गर्म हवाएं न केवल आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं बल्कि आपकी आंखों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में सूरज की यूवी किरणें आंखों में जलन, ड्राइनेस, इन्फेक्शन की समस्या पैदा कर सकती हैं। ऐसे में यदि पहले ही आंखों का बचाव किया जाए तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपनी आंखों को यूवी किरणों से कैसे प्रोटेक्ट करें। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

आंखों को धूप से बचाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? 

  • बता दें कि गर्मियों में जब भी आप बाहर जाएं तो अपने साथ काला चश्मा जरूर रखें। यूवी प्रोटक्शन वाले सनग्लासेस पहनने से यूवी किरणों से बचाव होगा। इनसे न केवल आंखों को डायरेक्ट सनलाइट से बचाया जा सकता है बल्कि व्यक्ति को जलन भी कम होगी। 
  • व्यक्ति जब भी बाहर निकले तो उस वक्त टोपी जरूर लगाए या छाते का इस्तेमाल करें। इससे न केवल सर को धूप से बचाया जा सकता है बल्कि आंखों पर भी धूप नहीं पड़ेगी।  
  • व्यक्ति को धूप से आने के बाद अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे न केनल आंखों में लगी मिट्टी दूर होगी बल्कि पसीने को भी दूर किया जा सकता है। 
  • बता दें कि व्यक्ति को गर्मियों में अपनी आंखों को गुलाब जल से साफ करना चाहिए। इससे न केवल आंखों को ठंडक पहुंच सकती है बल्कि जलन को भी दूर किया जा सकता है।  
  • व्यक्ति को आंखों में यदि ड्राइनेस की समस्या हो रही है तो इसका मतलब उनके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई है। ऐसे में व्यक्ति को दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और अपने आपको हाइड्रेट रखना चाहिए। 
  • व्यक्ति को धूप में निकलने के बाद अपनी आंखों को बार-बार नहीं मलना चाहिए। इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। 
  • गर्मियों में मोबाइल का इस्तेमाल भी कम करना चाहिए। वरना इससे समस्या बढ़ सकती है।  

ये भी पढ़ें - Body Odor: पसीने की बदबू दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं? जानें 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 May 2025 at 16:53 IST