अपडेटेड 19 May 2025 at 21:55 IST
Body Odor: पसीने की बदबू दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं? जानें
How do you permanently get rid of body odor? शरीर से पसीने की बदबू आए तो क्या करें? बदबूदार बगल से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do you permanently get rid of body odor? गर्मियों में अक्सर लोगों को ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण उन्हें बदबू का सामना करना पड़ता है। बता दे, इस बदबू को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन से घरेलू उपायों के माध्यम से आप शरीर की बदबू को दूर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
शरीर से पसीने की बदबू आए तो क्या करें?
- नींबू के रस के इस्तेमाल से शरीर की बदबू को दूर किया जा सकता है। बता दें इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो बगल में बैक्टीरिया को मारता है। ऐसे में आप पानी में नींबू को निचौड़ कर अंडरआर्म्स को साफ करें।
- एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी बगल की बदबू को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप रात में सोने से पहले अपने बगल में एलोवेरा जेल लगाएं और अगले दिन धो लें।
- सेब के सिरके के इस्तेमाल से भी बगल की बदबू से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप नहाने के पानी में सेब के सिरके को मिलाएं और इससे स्नान करें।
- नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल दोनों ही बगल की बदबू को दूर करने में उपयोगी है। यह पसीने के कारण आने वाली दुर्गंध से राहत दिलाते हैं। ऐसे में आप दोनों को नहाने के पानी में मिक्स करें और रोज नहाएं। इससे फायदा होगा।
- नीम की पत्तियां शरीर की बदबू को दूर करने में उपयोगी हैं। ऐसे में आप सबसे पहले नीम की पत्तियों को उबालें और उनका पानी छान लें। उसके बाद पानी से अपनी बगल को साफ करें। ऐसा करने से बगल की बदबू से राहत मिल सकती है।
- यदि आप अपने खान पान में बदलाव करते हैं तब भी आप पसीने के कारण आने वाली बदबू से राहत पा सकते हैं। बता दें, ज्यादा मसालेदार खाना, प्याज, लहसुन, अल्कोहल आदि पसीने की बदबू को बढ़ाने में उपयोगी हैं। ऐसे में इन्हें अपनी डाइट से निकालें।
ये भी पढ़ें - Women Health: मेनोपॉज के लक्षण कितने समय तक रहते हैं?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 21:55 IST