अपडेटेड 23 April 2025 at 11:51 IST
Healthy Fruits: गर्मियों में इन फलों के सेवन से सेहत होगी दुरुस्त, शरीर रहेगा ठंडा
Fruits For Health: गर्मी से बचने और सेहतमंद रहने के लिए आपको इन फलों का सेवन करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Garmiyon ke liye Best Fruits: गर्मियों में खान-पान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में लोग गर्मी के कारण जल्दी बीमार या लू का शिकार बन सकते हैं। लिहाजा जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फलों का सेवन करें जो सेहत को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर को लम्बे समय तक ठंडा भी रखें।
ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इन फलों के सेवन से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे भी होंगे। साथ ही ये फल आपको लम्बे समय तक हाइड्रेटेड भी रखेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन फलों के बारे में।
गर्मियों में करें इन फलों का सेवन (Eat these fruits in summer)
तरबूज (Watermelon)
तरबूज शरीर को लम्बे समय तक ठंडा और हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें।
Advertisement
खरबूजा (Muskmelon)
खरबूजा एक तरह का हाइड्रेटिंग फल है सेहत को कई लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है।
Advertisement
अनानास (Pineapple)
सूजनरोधी गुणों से भरपूर अनानास खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
आम (Mango)
विटामिन ए और सी से भरपूर आम, इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पाचन को भी बढ़ावा देता है।
संतरे (Oranges)
गर्मियों में संतरे का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
जामुन (Jamun)
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन त्वचा और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। आप इसका सेवन गर्मियों में रोजाना कर सकते हैं।
केला (Banana)
पोटेशियम से भरपूर केला पेट में हो रही ऐंठन को कम करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है।
अंगूर (Grapes)
शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के साथ हाइड्रेटिंग और डिटॉक्सीफाइंग गुणों से लैस अंगूर का सेवन आपको गर्मियों में कई फायदे पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
सेब (Apple)
हाई फाइबर से भरपूर सेब पाचन को बढ़ाता है और यह वेटलॉस में भी मदद करता है।
पपीता (Papaya)
एंजाइम्स और विटामिन सी से भरपूर पपीता पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने का काम करता है। गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 April 2025 at 11:51 IST