Homemade Multigrain Atta: हेल्दी रहना चाहते हैं तो मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाएं, घर पर बनाना है बेहद आसान, जानिए तरीका
Homemade Multigrain Atta: सभी लोग हेल्दी अपने डाइट को सही बनाकर रखते हैं। ताकि वह फिट रहें। आइए इस लेख में मल्टीग्रेन आटे की रोटी बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Homemade Multigrain Atta: आज के दौर में स्वस्थ रहना सभी की प्राथमिकता बन गई है। ऐसे में खानपान में बदलाव करना सबसे जरूरी होता है। खासतौर पर हम जो रोटियां रोज खा रहे हैं, उनका पोषण स्तर अगर बढ़ जाए तो संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मल्टीग्रेन आटा आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा आटा है जिसमें कई अनाजों का मिश्रण होता है, जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। खास बात यह है कि इसे आप घर पर भी बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। आइए इस लेख में मल्टीग्रेन आटे की रोटी बनाने की सामग्री, विधि और फायदे क्या हैं? इसके बारे में हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे।
मल्टीग्रेन आटा बनाने की सामग्री
गेहूं – 2 कप
बाजरा – 1 कप
ज्वार – 1 कप
चना – 1\2 कप
सोया – 1\2 कप
रागी – 1\2 कप
मक्का – 1\2 कप
अलसी के बीज – 2 बड़े चम्मच
ओट्स – 1\2 कप
मल्टीग्रेन आटा बनाने की विधि
सबसे पहले सभी अनाजों को अच्छी तरह साफ कर लें और धूप में कुछ घंटों के लिए सुखा लें।
सभी अनाजों को हल्का सा भून लें ताकि इनका स्वाद और सुगंध बढ़ जाए।
अब इन्हें किसी चक्की या ग्राइंडर में पीसवा लें। अगर घर पर ग्राइंडर है, तो बैच बनाकर पीसें।
अब सारे पिसे हुए आटे को अच्छी तरह मिलाकर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
रोजाना की रोटियों के लिए इसी आटे का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा अजवायन या मेथी पाउडर भी मिला सकते हैं। जो स्वाद और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।
Advertisement
मल्टीग्रेन आटे के फायदे
मल्टीग्रेन आटे पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
मांसपेशियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए मल्टीग्रेन आटे की रोटी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो मल्टीग्रेन आटा बेहद लाभकारी माना जाता है।
मल्टीग्रेन आटा एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।