अपडेटेड 5 October 2024 at 22:01 IST

सुबह-सुबह खाली पेट घी के साथ बस खाएं ये एक चीज, फायदे कर देंगे हैरान

Benefits of Ghee: सुबह-सुबह खाली पेट घी के साथ बस एक चीज मिलाकर खाने से कुछ ही दिनों में आपको इसका कमाल दिखाई देने लगेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

ghee benefits
घी के फायदे | Image: Freepik

Eat one thing with ghee many health benefits: हमारे किचन में कई सारी ऐसी चीजें मौजूद होती है, जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बस आपको इसे खाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। इन्हीं में से एक घी (ghee) भी है, जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। वहीं अगर आप इसके साथ एक और चीज को मिला लेते हैं, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं और यह कई शरीर की कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि घी (desi ghee) के साथ किस चीज को मिलाकर खाना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सोंठ की। घी की तरह ही यह भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन A, C के साथ ही कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, और जिंक जैसे जरूरी मिनल्स मौजूद होते हैं। साथ ही यह फैटी एसिड और एंटीइन्फ्लेमेट्री गुणों से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप इसे घी के साथ मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट खाते हैं, तो सेहत में हैरान कर देने वाले फायदे देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट सोंठ (Sonth) और घी (ghee) को खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट घी के साथ सोंठ खाने के ये हैं फायदे

पेट की समस्या में दिलाए राहत (stomach problems)
अगर किसी व्यक्ति को कब्ज, अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट घी के साथ सोंठ का सेवन करना चाहिए। इससे इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और डाइजेशन भी बेहतर होता है।

सिर दर्द होता है दूर (migraine)
घी के साठ सोंठ खाने से सिर दर्द की समस्या में भी आराम मिलता है। यह माइग्रेन के दर्द से आराम दिलाने में काफी कारगर माना जाता है।

Advertisement

इम्यूनिटी करे बूस्ट (boost immunity)
बदलते मौसम के दौरान अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में रोजाना नियमित रूप से घी के साथ सोंठ को जरूर खाना चाहिए। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने और मौसमी बीमारियों से बचाने का काम करता है।

जोड़ों के दर्द में दिलाए राहत (joint pain)
घी और सोंठ को सुबह खाली पेट साथ में खाने से जोड़ों का दर्द ठीक होता है। साथ ही यह जोड़ों की जकड़न को दूर करने में मदद करता है।

Advertisement

उल्टी से दिलाए राहत (vomiting-diarrhea)
अगर किसी व्यक्ति को उल्टी की समस्या हो रही है, तो घी के साथ सोंठ का सेवन उसके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से उल्टी और दस्त के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। 

यह भी पढ़ें… बवासीर का जड़ से खात्मा करती है ये सफेद सस्ती सब्जी, डाइट में ऐसे करें शामिल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 October 2024 at 22:01 IST