अपडेटेड 21 August 2024 at 16:48 IST

Curd: सुबह खाली पेट दही के साथ खाएं बस ये एक चीज, शारीरिक कमजोरी से तनाव तक सब होगा दूर

Curd Benefits: दही तो सेहतमंद होती है, लेकिन अगर इसके साथ बस एक चीज का सेवन करते हैं, तो आपको कई सारे फायदे हो सकते हैं।

Curd
दही के साथ क्या खाएं? | Image: Freepik

Curd Benefits: दही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से कई सारी शारीरिक समस्याएं दूर होती है। वहीं कई लोग चुस्त और तंदुरुस्त रहने के लिए दही के साथ कुछ चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही (Curd) के साथ केले का सेवन करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। दरअसल, केले और दही (Curd Benefits) में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मिलकर शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के साथ शारीरिक कमजोरी को भी दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे खाएं और इसके फायदे क्या-क्या हैं?

केला (Banana) एक डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन और कई तरह के विटामिन् से भरपूर होता है। वहीं दही (Curd) में भी प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B-2, B-12, पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व शामिल होते हैं। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं इसका सेवन कैसे करें और इसके फायदे क्या-क्या हैं।

दही और केला साथ में खाने से क्या होता है?

पाचन होता है बेहतर (Digestion)
अगर किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र सही से काम न करता हो, तो उसे अपनी डाइट में केला और दही को शामिल करना चाहिए। इनका साथ में सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और व्यक्ति का पेट अच्छे से साफ होता है साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

कमजोरी होती है दूर (Weakness)
अगर कोई व्यक्ति शारीरिक कमजोरी से जूझ रहा हो, तो उसके लिए केला और दही का कॉम्बिनेशन बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे शरीर में एनर्जी आती है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।

Advertisement

वजन बढ़ाने में मददगार (Weight Gain)
एक तरफ जहां कुछ लोग वजन बढ़ने से परेशान रहते हैं, वहीं कुछ लोग वजन घटने की समस्या का सामना कर रहे होते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको दही के साथ केले का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने पर शरीर में ताकत आने के साथ ही वजन तेजी से बढ़ता है।

स्ट्रेस से दिलाए राहत (Relief From Stress)
रोजाना दही में केला मिलाकर खाने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे दिमाग शांत रहता है और व्यक्ति मूड स्विंग्स से बचा रहता है।

Advertisement

वजन कंट्रोल करे (Weight Control)
वहीं जो लोग वेट लॉस जर्नी पर हैं वह भी दही और केले का सेवन जरूर करें। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचे रहते हैं। ऐसे में वेट कंट्रोल में रहता है।

कब खाएं दही और केला?

केला और दही का कॉम्बिनेशन रोजाना सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर आपको दही और केला खाने से किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो इसका सेवन करना बंद कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें… तनाव और चिंता का पीरियड्स पर कैसे पड़ता है असर? क्या मिस या देर से आने का हो सकता है ये कारण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 August 2024 at 16:48 IST