अपडेटेड 14 January 2026 at 22:44 IST

Morning Tea Habit: सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत बन सकती है बीमारियों की वजह, जानिए सेहत पर इसके नुकसान

Morning Tea Habit: क्या आप भी रोजाना खाली पेट चाय पीते हैं। अगर हां, तो ये आदत बन सकती हैं बड़ी बीमारियों का कारण। आइए आपको बताते हैं कि सेहत पर क्या नुकसान हो सकते हैं

Morning Tea Habit
Morning Tea Habit | Image: freepik

Morning Tea Habit: इंडिया में ज्यादातर लोगों को सुबह की शुरुआत चाय से करना पसंद होता है। आंख खुलते ही चाय की चुस्की लेना कई लोगों की आदत बन चुकी है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट और डाइजेशन पर सीधा असर पड़ता है, जिससे कई तरह की शारीरिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

गैस और एसिडिटी की समस्या

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन सुबह के समय शरीर के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। जब खाली पेट चाय पीते हैं लोग तो इससे जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। इससे गैस, सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी शिकायतें आम हो जाती हैं। लंबे समय तक यह आदत बनी रहे तो पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

डाइजेशन पर पड़ता है असर

खाली पेट चाय पीने से डाइजेशन धीमा हो सकती है। इसका असर दिनभर महसूस होता है, जिसमें पेट भारी रहना, खाना ठीक से न पचना और अनइजी महसूस होती है।

न्यूट्रीशन

चाय में मौजूद टैनिन आयरन जैसे जरूरी न्यूट्रीशन को एवजॉर्वशन को रोकते हैं। खासतौर पर एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए सुबह खाली पेट चाय पीना ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है।

Advertisement

घबराहट और बेचैनी

खाली पेट कैफीन लेने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इससे घबराहट, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है, जिससे दिन की शुरुआत थकान और तनाव के साथ हो सकती है।

डिहाइड्रेशन

सुबह उठते ही शरीर पहले से ही हल्का डिहाइड्रेट होता है। चाय एक डाययूरेटिक ड्रिंक है, जो शरीर से पानी बाहर निकाल सकती है। इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंं: Gajak Recipe: घर पर जमाएं मावा गजक, जानें तरीका जो बाजार को करेगा फेल

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 14 January 2026 at 22:44 IST