अपडेटेड 28 November 2024 at 17:49 IST

Egg: अंडा खाने के बाद आप भी पीते हैं पानी? हो जाएं सावधान! सेहत को हो सकते हैं ये 4 गंभीर नुकसान

लोग अनजाने में Egg खाने के बाद पानी पी लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं अंडा खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है?

eating eggs
अंडा खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? | Image: AI

Can we drink water after eating eggs?: सर्दी हो या गर्मी...संडे हो या मंडे ऐग लवर्स अंडा खाना बहुत ही पसंद करते हैं, लेकिन अगर बात सर्दियों (Winter) की करें तो इस सीजन में इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है... और हो भी क्यों ना इसमें कई सारे पोषक तत्वों का खजाना जो छुपा होता है। हालांकि ज्यादातर लोग अंडा (Egg) खाने के बाद पानी पीने (Water) की गलती कर बैठते हैं, अगर भी ये ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि अंडा खाने के बाद पानी पीना (Anda Khane Ke Bad Pani Pina Chahiye?) सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है और आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

वैसे तो अंडा (Egg For Health) सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योकि इसमें प्रोटीन (Protein), विटामिन (Vitamins), ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids), कैल्शियम (Calcium) और फाइबर (Fiber) की भरपूर मात्रा समेत कई सारे पोषक तत्वों का खजाना छुपा होता है। ऐसे में इसका सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आपकी गट हेल्थ (Gut Health) पर बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं अंडा खाने के तुरंत बाद पानी पीने (Anda Khane Ke Bad Pani Pine Se Kya Hota Hai?) से कौन-कौन से समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

अंडा खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी, नहीं तो हो सकती हैं ये समस्याएं (Do not drink water immediately after eating eggs)

पाचन से जुड़ी समस्या (Digestive Problems)
अंडा खाने के बाद तुरंत पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, खासकर अगर आप पहले से ही पाचन समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में भूलकर भी अंडा खाने के तुरंत बाद पानी पीने की गलती न करें।

गैस और एसिडिटी (Gas and Acidity)
अंडा खाने के बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर किसी को पहले से ही ऐसी कोई समस्या हो तो उन्हें खासतौर से ऐसा करने से बचना चाहिए।

पेट में दर्द (Stomach Pain)
अंडा खाने के बाद पानी पीने से पेट में दर्द हो सकता है, खासकर अगर आप पहले से ही पेट की समस्या से जूझ रहे हैं।

Advertisement

अल्सर (Stomach Ulcers)
अंडा खाने के बाद पानी पीने से अल्सर की समस्या हो सकती है, खासकर अगर आप पहले से ही अल्सर से जूझ रहे हैं।

इन समस्याओं से बचने के लिए अंडा खाने के बाद पानी पीने से पहले कुछ समय रुक जाएं और फिर पानी पिएं। इसके अलावा अंडा खाने के बाद पानी पीने की मात्रा पर ध्यान दें और पानी का तापमान पर ध्यान दें।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Milk: रात में सोने से पहले क्यों पीना चाहिए दूध? फायदे जान आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 November 2024 at 17:49 IST