अपडेटेड 18 July 2024 at 13:14 IST
Herbal Kadha: Monsoon में जरूर पिएं ये हर्बल काढ़ा, इम्यूनिटी होगी बूस्ट; खांसी-जुकाम से मिलेगी राहत
Herbal Kadha For Health: अगर आप मानसून में होने वाली आम बीमारियों या सीजनल फ्लू से बचना चाहते हैं तो आपको ये हर्बल काढ़ा जरूर पीना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Herbal Kadha For Health: मानसून की बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत देने का काम करती है वहीं इस सीजन में होने वाली नमी कई बीमारियों को भी जन्म देती है। बरसात में खांसी-जुकाम और बुखार जैसे कई मामलों में भी वृद्धि देखने को मिलती है। इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। जिस कारण हम आसानी से आम बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
ऐसे में मानसून सीजन में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए हमें इस मौसम में कुछ ऐसे हर्बल काढ़े को पीना शुरू कर देना चाहिए जो हमें खांसी जुकाम से तो राहत देंगे ही साथ ही इससे हमारे शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होने लगेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं सेहत को दुरुस्त करने वाले इन हर्बल काढ़ों के बारे में।
मानसून में जरूर करें इन हर्बल काढ़ों का सेवन (Herbal Kadha In Monsoon Season For Health)
अदरक और तुलसी का काढ़ा
तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आप अदरक और तुलसी के पत्ते मिलाकर काढ़ा बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं। इससे आपको खांसी-जुकाम से राहत मिलेगी और आपकी कमजोर इम्यूनिटी मजबूत हो जाएगी।
Advertisement
अदरक और मुलेठी का काढ़ा
मुलेठी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले कई औषधीय गुणों से लैस होत है तो वहीं अदरक खांसी-जुकाम को ठीक करने का रामबाण इलाज है। ऐसे में मानसून में आपको मुलेठी और अदरक का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सेहत को दुरुस्त करने का काम करेगा।
Advertisement
सौंफ और धनिया का काढ़ा
सौंफ-धनिया भी भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय मसाला है। इसके अलावा यह इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए काढ़ा बनाने में भी मददगार है। इसके लिए सौंफ और धनिए के बीज को पानी में 10 मिनट तक उबालें। फिर इस मिश्रण को छान लें और शहद मिलाकर गर्म-गर्म पिएं।
लौंग और दालचीनी का काढ़ा
अगर आप मानसून सीजन में दालचीनी और लौंग का काढ़ा बनाकर पीते हैं तो ये आपकी सेहत को कई गुना फायदा पहुंचाएगा। इन दोनों चीजों को आप दस मिनट तक साथ उबालने के बाद गर्मागरम पी लें। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और आम बीमारियां दूर रहेंगी। स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 July 2024 at 12:09 IST