अपडेटेड 15 April 2025 at 20:55 IST
Milk: दूध का सेवन किस वक्त करना चाहिए? दिन या रात, जानें सही समय
Milk Benefits in Hindi: दूध का सेवन हमें रात के वक्त करना चाहिए या दिन के वक्त जानते हैं इस प्रश्न के उत्तर के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Milk Benefits in Hindi: हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बेहद उपयोगी होता है। कैल्शियम न केवल जोड़ों को स्वस्थ रखता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूत रखना है। वहीं कैल्शियम की पूर्ति के लिए लोग दूध का सेवन करते हैं। परंतु लोगों को पता ही नहीं है कि दूध का सेवन दिन में करें या रात में। अगर आपके मन में भी सवाल को लेकर भ्रम है तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दूध का सेवन रात के वक्त करना चाहिए या दिन के वक्त। पढ़ते हैं आगे...
दूध का सेवन किस वक्त करना चाहिए?
- बता दें, दूध के अंदर ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन दोनों ही पाए जाते हैं। ये दोनों बेहतर नींद के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। ऐसे में यदि व्यक्ति रात के वक्त दूध का सेवन करता है तो नींद की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। वहीं जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या रहती है वे रात के वक्त दूध का सेवन कर सकते हैं।
- वहीं जिन लोगों को हर वक्त थकान महसूस होती है या जिन लोगों के शरीर में एनर्जी नहीं होती है वे लोग सुबह के वक्त दूध का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि दूध के अंदर न केवल कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं बल्कि प्रोटीन और हेल्दी फैट भी होता है। ऐसे में यदि दिन के वक्त दूध का सेवन किया जाए तो यह पूरे दिन व्यक्ति को एनर्जी से भरपूर रखता है। आप बच्चों को दिन में दूध दे सकते हैं।
- जो लोग वर्कआउट करते हैं वे रात को सोने से पहले दूध का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि यह मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है साथ ही व्यक्ति को स्ट्रेस फ्री भी रखता है।
- यदि सुबह के वक्त दूध का सेवन किया जाए तो इससे ओवरराइटिंग से बचा जा सकता है। व्यक्ति को बार-बार भूख नहीं लगती है और इससे वेट लॉस हो सकता है।
- वहीं अगर रात के वक्त दूध का सेवन किया जाए तो इसे न केवल पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती है बल्कि व्यक्ति की आंतें भी सही ढंग से कार्य करती है।
- ऐसे में हम कह सकते हैं कि दूध का सेवन दिन में और रात में, दोनों वक्त उपयोगी हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दूध का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 20:55 IST