अपडेटेड 15 April 2025 at 20:00 IST
Cholesterol: आपकी रसोई में पड़े कुछ पत्तों से कोलेस्ट्रॉल की हो जाएगी छुट्टी, कैसे करें डाइट में शामिल?
यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो आप अपनी डाइट में कड़ी पत्ते को जोड़ सकते हैं। जानते हैं इसे लेने के तरीके के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Cholesterol Home Remedies: आज के समय में ज्यादातर लोगों को न केवल दिल से संबंधित समस्याएं हो रही हैं बल्कि वे हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी आदि समस्याओं का भी शिकार हो रहे हैं। हालांकि हम बात कर रहे हैं बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने की। यदि आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण परेशान हैं तो इसे समय रहते कम करना जरूरी है। बता दें, हमारे आसपास कई ऐसे पत्ते मौजूद हैं, जिनका यदि सेवन किया जाए तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं कढ़ी पत्ते की। कढ़ी पत्ते की सेवन से न केवल हाई कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है बल्कि यह सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आप कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कढ़ी पत्ता कैसे उपयोगी है और इसे कैसे लिया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पत्ता
- हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कढ़ी पत्ता बेहद उपयोगी है। कढ़ी पत्ते के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर पाया जाता है जो न केवल शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद भी करता है।
- यह पत्तियां न केवल शरीर को डिटॉक्स करती हैं बल्कि लिवर के लिए भी उपयोगी होती हैं। इसके सेवन से नसों में जमा फैट भी दूर होता है।
- बता दें कि कई ऐसी स्टडीज हमारे आसपास मौजूद हैं जो यह बताती हैं कि यदि कढ़ी पत्ते का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो ब्लड फ्लो बेहतर होता है और नसों की दीवारों पर जमा चर्बी दूर होती है।
- इसके अंदर पाए जाने वाले गुण सूजन को कम करते हैं। ये पत्ते हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को भी दूर करते हैं।
कैसे करें इस पत्ते का सेवन
आप खाली पेट 5 से 7 ताजा कढ़ी पत्तों को धोकर चबा सकते हैं और उसके ऊपर गुनगुना पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। बता दें, कढ़ी पत्ते को सुखाकर पीस लें और उसका पाउडर बना लें और आप उस पाउडर को दाल या सब्जी में मिला सकते हैं। इससे अलग आप चाहें तो कढ़ी पत्ते को पानी में उबालकर उसे छानकर गुनगुना करके भी पी सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - Khajur: किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 20:00 IST