अपडेटेड 14 December 2024 at 12:21 IST
Winter Health Care: सर्दियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा भारी नुकसान
Winter Health Care: ठंड के मौसम में आपको कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Winter Health Care Tips: सर्दियों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। सर्द हवाओं और ठंड के कारण इस मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। हालांकि इस मौसम में हमें हमारे खान-पान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। सर्दियों के मौसम में हमें कुछ चीजों का सेवन न के बराबर करना चाहिए, क्योंकि इनके सेवन से हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
जी हां, शरीर को गर्म रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सर्दियों के मौसम में कुछ चीजों को खाने या पीने से बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी सेहतमंद और फिट रहना चाहते हैं तो आपको यहां दी गई चीजों का सेवन सर्दियों में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
सर्दियों में न करें इन चीजों का सेवन (Do not consume these things in winter)
केला (Banana)
केला सर्दियों में शरीर को ठंडा कर सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या हो पैदा हो सकती है। इसलिए इस पल के सेवन से बचना चाहिए।
Advertisement
साइट्रस फ्रूट्स (Citrus Fruits)
सर्दियों में साइट्रस फलों जैसे संतरा, नींबू आदि खट्टे फलों के अधिक सेवन से बचें। ये आपके गले को खराब कर सर्दी-जुकाम की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
Advertisement
मसालेदार भोजन (Spicy Foods)
सर्दियों में अत्यधिक मसालेदार भोजन से पेट में जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए, इस मौसम में कम से कम मसालों वाले भोजन का ही सेवन करें।
कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks)
सर्दियों में ठंडे पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक, शरबत या आईस टी के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को ठंडा करते हैं और इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं।
मीठा (Sweets)
सर्दियों में मिठाईयों या चीनी से बनी चीजों का अधिक सेवन मोटापे को बढ़ा सकता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल भी बढ़ सकता है। इसलिए इससे भी परहेज करें।
डीप फ्राई फूड (Deep Fried Foods)
ठंड के मौसम में ज्यादा तला-भुना भोजन जैसे पकौड़े, समोसे आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर में अतिरिक्त वसा जमा हो सकती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम, सेहत और शरीर तीनों के लिए घातक साबित हो सकता है।
दही (Yogurt)
सर्दियों में अत्यधिक ठंडा दही खाने से शरीर में ठंडक का एहसास हो सकता है, जो अपच और गले में खराश जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।
फ्रोजन फूड्स (Frozen Foods)
सर्दियों में फ्रोजन और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें अत्यधिक नमक और अन्य कई तरह के हानिकारक रासायनिक तत्व होते हैं जो हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं।
चाय और कॉफी (Excessive Tea or Coffee)
सर्दियों में अत्यधिक चाय या कॉफी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, क्योंकि इनमें कैफीन होता है जो शरीर में पानी की कमी कर सकता है। लिहाजा इसका कम से कम सेवन करें।
सॉफ्ट ड्रिंक्स (Soft Drinks)
सर्दियों में कार्बोनेटेड पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन और और पाचन में समस्या पैदा कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 December 2024 at 12:21 IST