अपडेटेड 3 May 2025 at 10:42 IST

Sugar: चीनी खाने से करने जा रहे हैं परहेज? छोड़ने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Disadvantages of quitting sugar: अगर आप भी चीनी छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन बातों के बारे में जान लेना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
sugar
चीनी | Image: shutterstock

Disadvantages of quitting sugar In Hindi: चीनी मुख्य रूप से दो सरल शर्कराओं ग्लूकोज और फ्रक्टोज से बनी होती है। यह एक कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। हालांकि चीनी में काफी अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है, जिस कारण कुछ लोग इसका इस्तेमाल काफी कम या न के बराबर करते हैं।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मीठा खाना काफी पसंद होता है लेकिन हेल्थ और शरीर को ध्यान में रखते हुए ये लोग चीनी खाने से एकदम परहेज करने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी चीनी खाना छोड़ने वाले हैं तो आपको एक बार इसे छोड़ने के नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।

चीनी छोड़ने के नुकसान (Disadvantages of quitting sugar In Hindi)

सिरदर्द और थकान

चीनी छोड़ने के बाद आपको सिरदर्द, थकान, मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन होने की समस्या बनी रहेगी।

Advertisement

अधिक भोजन खाने की लालसा

अचानक चीनी छोड़ने से आपको तीव्र लालसा हो सकती है, जिसके कारण बाद में आप अन्य अस्वस्थ खाद्य पदार्थों का आप अधि सेवन कर सकते हैं। जो सेहत के नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Advertisement

अवसाद

चीनी अस्थायी रूप से सेरोटोनिन बढ़ाती है जिससे मूड बेहत होता है, ऐसे में चीनी छोड़ने से आप अवसाद, चिंता या उदासी की ओर बढ़ सते हैं।

कम ऊर्जा

शरीर को चीनी से त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने की आदत होती है। ऐसे में जब आप चीनी छोड़ेंगे तो इससे आपके शरीर का एनर्जी लेवल काफी कम होगा।

पाचन संबंधी परेशानी

चीनी छोड़ने से कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस या मल त्याग की आदतों में बदलाव का अनुभव होता है।

नींद में परेशानी

रक्त शर्करा में उतार-चढ़ाव नींद को प्रभावित करती है। ऐसे में कुछ लोगों को चीनी छोड़ने के बाद अनिद्रा या ब्रोकन स्लीप की शिकायत हो सकती है।

शुरुआती वजन बढ़ना

वैसे तो चीनी छोड़ने से वजन घटने लगता है लेकिन कुछ मामलों में चीनी छोड़ने के कारण वजन तेजी से बढ़ता है।

मूड स्विंग्स

जो लोग चीनी नहीं खाते या कम चीनी खाते हैं उन लोगों में मूड स्विंग्स की काफी ज्यादा दिक्कत देखी जाती है।

ये भी पढ़ें: Shani Upay: शनिदेव को करना है प्रसन्न? अपनाएं ये उपाय, तुरंत खुश हो जाएंगे कर्मफल दाता

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 May 2025 at 10:42 IST