Shani Upay: शनिदेव को करना है प्रसन्न? अपनाएं ये उपाय, तुरंत खुश हो जाएंगे कर्मफल दाता
Shaniwar ke upay: अगर आप शनिदेव को खुश करना चाहते हैं तो आपको यहां दिए उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा और व्रत किए जाने का विधान है। शनि देव को कर्म फल दाता भी कहा जाता है। कहते हैं कि वह व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल या दंड देते हैं।
हालांकि अगर एक बार शनिदेव की कृपा दृष्टि अपने भक्त पर पड़ जाए तो उसकी सभी चिंताओं का नाश हो जाता है। ऐसे में आप शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
शनिवार को करें ये उपाय (Shaniwar ke upay)
- शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के वृक्ष को अर्घ्य दें। इससे शनिदेव जल्दी प्रसन्न होंगे।
- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर अर्घ्य देने के बाद तीन बार इस वृक्ष की0 परिक्रमा करें और पांच बार उठक-बैठक करें। इससे आपको शनिदेव की कृपा हासिल होगी।
- शनिवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल के तेल या सरसों के तेल से उनका अभिषेक करें। इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
- शनिवार के दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार चमड़े की चप्पल, जूते, काले तिल, उड़द की दाल, छाता, टोपी आदि चीजों का दान करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।