अपडेटेड 14 May 2024 at 16:53 IST

Diabetes: आप भी करते हैं ये काम, डायबिटीज बना सकती है अपना शिकार, सेहत की दुश्मन हैं आपकी ये आदतें

Diabetes उम्रभर रहने वाली बीमारी है, लेकिन इसके होने की पीछे आपकी कुछ आदतें हैं। अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं, तो कुछ आदतें आज ही छोड़ दें।

Diabetes
कैसे होती है डायबिटीज की बीमारी | Image: Freepik

Kyo Hoti Hai Diabetes: डायबिटीज एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है, जो उम्रभर रहती है और कई बार यह जानलेवा भी हो सकती है। एक बार यह वो जाए तो इसे कंट्रोल तो किया जा सकता है, लेकिन यह खत्म नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ही कुछ आदतें आपको डायबिटीज का शिकार बनाती है। अगर आप इस गंभीर बीमारी की चपेट में नहीं आना चाहते हैं, तो आज ही अपनी कुछ आदतों से दूरी बना लें।

साल 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक 53.7 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। वहीं भारत में भी पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है, जिसका मुख्य कारण लोगों की कुछ बुरी आदतें हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्लड शुगर की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है, लेकिन सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी है। ऐसे में आपको कुछ आदतों को आज ही छोड़ देना चाहिए।

नहीं चाहते डायबिटीज की बीमारी तो करें ये काम

कार्बोहाइड्रेट रिच खाने का सेवन करना
आजकल लोग खाने में स्टार्च, चीनी और फाइबर की ज्यादा मात्रा वाले खानों का सेवन ज्यादा करने लगे हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए स्टार्च और शर्करा ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। यह शरीर में ग्लूकोज को तोड़ देता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप डायबिटीज की बीमारी नहीं चाहते या इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको इस तरह के फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

फिजिकल एक्टिविटी न करना 
आजकल की भागदौड़ भरी और बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल भी नहीं करते हैं, जो उन्हें धीरे-धीरे डायबिटीज का शिकार बनाने लगती है। कई-कई घंटों तक बैठकर लगातार काम करने की आदत और एक्सरसाइज न करने से भी शुगर का रिस्क बढ़ता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो कम से कम आधा घंटा समय निकालकर एक्सरसाइज जरूर करें।

Advertisement

रात में इस समय खाएं खाना
ज्यादातर लोग रात में खाना काफी देर से खाते हैं, तो आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार बनाने लगती है। रात में देर से खाना खाने से मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात का खाना शाम में 6-7 बजे तक खा लेना चाहिए। इसके बाद कम से कम 10-15 मिनट तक वॉक करना चाहिए। ऐसा करने पर आप सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई अन्य बीमारियों की चपेट में भी आने से बचे रहेंगे। 

यह भी पढ़ें… Garlic: आप भी खाते हैं कच्चा लहसुन? तो बढ़ सकती हैं पाचन से लेकर पसीने की बदबू तक ये परेशानियां

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 May 2024 at 16:42 IST