अपडेटेड 18 September 2024 at 13:52 IST

Dengue: किन लोगों को हो सकता है 'डेंगू'? मच्छरों को भगाएं तुरंत

Which blood group is prone to dengue? डेंगू मच्छरों को क्या आकर्षित करता है? जानते हैं इसके उत्तर को लेख के माध्यम से...

Dengue Symptoms
किन लोगों को हो सकता है 'डेंगू'? | Image: Freepik

What attracts dengue mosquito: इन दिनों लोगों को डेंगू की समस्या ज्यादा हो रही है। वहीं डेंगू के लक्षण जैसे तेज फीवर, सिर में दर्द, तापमान का अचानक से बढ़ना, मतली-उल्टी हो जाना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। ऐसे में बता दें कि अगर व्यक्ति को पता हो कि किस ब्लड ग्रुप या कैसे लोगों की तरफ डेंगू मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं तो वह डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डेंगू मच्छर कौन से ब्लड ग्रुप को ज्यादा काटते हैं और डेंगू की समस्या (Dengue Disease) से कैसे बचा जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...

डेंगू मच्छरों को क्या आकर्षित करता है? (Dengue ki Samasya)

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार (NIH - National Institutes of Health) AB ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति DF- dengue fever से अधिक ग्रस्त होते हैं, जबकि O रक्त समूह वाले व्यक्ति कम ग्रस्त होते हैं।
  • बता दें कि डेंगू का फीवर मुख्य रूप से संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से होता है। इन मच्छरों में ए. एजिप्टी और ए. एल्बोपिक्टस मच्छर के नाम भी शामिल हैं। मच्छर के संक्रमित होने पर है इनका काटना खून में डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। 
  • डेंगू फीवर के लक्षण इसके मच्छर के काटने के 4 से 10 दिन बाद दिखने लगते हैं और 3 से 7 दिन तक रह सकते हैं। बता दें कि डेंगू रोगी 20 में से लगभग 1 व्यक्ति में शुरुआती लक्षण खत्म होने के बाद गंभीर डेंगू का रूप ले सकता है।

डेंगू की समस्या के लक्षण (Dengue ke Symptoms)

  • मतली या उलटी की समस्या महसूस करना
  • मांसपेशियों  में दर्द हो जाना
  • हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो जाना
  • तेज बुखार (104°F/40°C)
  • आपकी आंखों के पीछे तीव्र दर्द होना।
  • आंखों का लाल हो जाना
  • शरीर के तापमान का अचानक से बढ़ जाना

ये भी पढ़ें - रात में नहीं आती नींद तो सूंघ लें ये मसाला, कफ भी हो जाएगा गायब

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 September 2024 at 13:52 IST