अपडेटेड 31 August 2024 at 17:20 IST
Dog Fear: डरते हैं कुत्तों से... तो तुरंत चले जाएं डॉक्टर के पास, हो सकती है ये बीमारी
kutte se kyu dar lagta hai: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को कुत्तों से बहुत डर लगता है। ये एक बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What causes fear of dogs? अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कुत्तों से अत्यधिक डरते हैं। वे उन्हें देखकर चीखने चिल्लाने लगते हैं या अपना रास्ता ही बदल लेते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो बता दें कि आप एक मानसिक बीमारी का शिकार हो गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं साइनोफोबिया की। जब किसी व्यक्ति को यह बीमारी होती है तो वह अपने आसपास कुत्तों को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसी बीमारी के लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब किसी व्यक्ति को कुत्ते से डर लगता है तो इसके पीछे कौन-सी बीमारी हो सकती है, उसके क्या लक्षण है। पढ़ते हैं आगे…
क्या है साइनोफोबिया बीमारी? (What is Cynophobia?)
हम बात कर रहे हैं साइनोफोबिया की। बता दें कि साइनो का मतलब कुत्ता होता है और फोबिया का मतलब डर होता है। यह एक ग्रीक शब्द साइनोस से बना है। आमतौर पर ये समस्या बच्चों में देखी जाती है, जिसे डॉक्टर की भाषा में डॉग फोबिया भी कहा जाता है। हालांकि यह समस्या जब गंभीर हो जाए तो व्यस्कों से लेकर बड़ी उम्र तक भी देखी जा सकती है।
डॉग फोबिया समस्या के लक्षण क्या हैं? (Dog phobia symptoms)
- जब किसी व्यक्ति को डॉग फोबिया या साइनोफोबिया होता है तो वह कुत्ते को देखकर घबराने लगता है और उसे तनाव हो जाता है।
- व्यक्ति तेज तेज चीखना, चिल्लाना शुरू कर देता है और खुद पर नियंत्रण खो बैठता है।
- जब यह समस्या गंभीर हो जाती है तो कुछ व्यक्तियों को कुत्ते को देखकर रोना भी आता है और वह कांपने लगता है।
- यदि कोई व्यक्ति कुत्ते को देखकर सांस लेने में दिक्कत महसूस करें या उसे तेज पसीना आने लगे तो समझ जाएं कि उसे साइनोफोबिया हो गया है।
- कुछ लोग कुत्ते को देखकर अपने दिल की धड़कनें बढ़ा लेते हैं। यह उनका जी मचलाता है, यह भी इसी समस्या के लक्षणों में से एक है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 August 2024 at 17:20 IST