अपडेटेड 31 August 2024 at 16:33 IST
हाथ-पैर सुन्न हो जाएं तो तुरंत मिलें डॉक्टर से, हो गई है ये बीमारी
Numbness in hands and feet reasons: हाथ पैर सुन्न होना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं? इस लेख के माध्यम से जानते हैं व्यक्ति के हाथ पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What deficiency causes numbness in hands and feet? अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों के हाथ पैर अचानक से सुन्न हो जाते हैं। बता दें कि इस समस्या को आप नजरअंदाज न करें। यह गंभीर रोगों की तरफ इशारा दे सकता है। जी हां, हाथ-पैर सुन्न होना कोई आम बात नहीं है। हालांकि शरीर में जब ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता तब यह समस्या हो जाती है। ऐसे में सुन्न होने के बाद व्यक्ति को हाथ पैरों में झनझनाहट भी महसूस होती है। ऐसे में इसके पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हाथ पैर सुन्न हो जाएं तो ये किस बीमारी की तरह इशारा करता है। पढ़ते हैं आगे…
हाथों और पैरों में सुन्नता के कारण क्या हैं? (Hath pair sunn hona)
- क्या आपके भी हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं, बता दें कि ये डायबिटीज की समस्या के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत अपनी शुगर चेक करवानी चाहिए।
- जब किसी व्यक्ति की कोई नस दब जाती है तो उस दौरान व्यक्ति के हाथ या पैर दोनों सुन्न हो सकते हैं। नस दबने से ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है।
- जब शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है तो इसके कारण भी ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। आमतौर पर विटामिन बी कांप्लेक्स के कारण यह समस्या देखी जा सकती है।
- जब व्यक्ति की डिस्क स्लिप यानी रीढ़ की डिस्क खिसक जाती है तब पैरों की नसों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण यह समस्या हो सकती है।
नोट - बता दें कि हाथ पैरों का सुन्न होना गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करता है। इससे अलग उच्च रक्तचाप, टीबी, कैंसर आदि समस्या के चलते भी यह लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 August 2024 at 16:33 IST