चाय के साथ चाहिए कुछ एक्स्ट्रा? इस ट्रिक से बनाएं गोभी के गरमा-गरम क्रिस्पी पकौड़े; हर कोई बोलेगा वाह!
गोभी के पकौड़े झटपट तैयार हो जाते हैं और यही इसकी असली खासियत है। स्वाद से भरपूर ये नाश्ता न सिर्फ बेहद टेस्टी होता है, बल्कि घर पर अचानक आए मेहमानों या शाम की चाय के लिए एक बेहद सुविधाजनक और लाजवाब विकल्प भी है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Pakoda Recipe: बारिश का मौसम आते ही अक्सर कुछ न कुछ चटपटा खाने के लिए मन मचल उठता है। ऐसे में अगर चाय के साथ थाली में गरमा-गरम गोभी के पकौड़े मिल जाएं तो बात ही कुछ और है। अगर आप भी घर बैठे हलवाई जैसे कुरकुरे पकौड़े बनाने और खाने के शौकीन हैं, तो ये शानदार रेसिपी तुरंत नोट कर लें।
गोभी के पकौड़े झटपट तैयार हो जाते हैं और यही इसकी असली खासियत है। स्वाद से भरपूर ये नाश्ता न सिर्फ बेहद टेस्टी होता है, बल्कि घर पर अचानक आए मेहमानों या शाम की चाय के लिए एक बेहद सुविधाजनक और लाजवाब विकल्प भी है।
गोभी को हल्का उबालें
सबसे पहले गोभी के टुकड़ों को पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी डालकर हल्का उबाल लें। ऐसा करने से गोभी का कच्चापन पूरी तरह निकल जाता है। इसके अलावा, बरसात के मौसम में गोभी में छोटे-छोटे कीड़े छिपे होने का डर रहता है; पानी में नमक-हल्दी डालकर उबालने से वे कीड़े आसानी से मरकर बाहर निकल जाते हैं और गोभी पूरी तरह साफ हो जाती है।
बेसन में आटे का चावल मिक्स करें
इसके बाद बेसन और थोड़ा सा चावल का आटा एक साथ मिक्स करें। अब इसमें गोभी के छोटे टुकड़े डालकर अच्छी तरह कोटिंग कर लें। चावल का आटा मिलाने से पकौड़े बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं और ठंडे हो जाने पर भी इनका कुरकुरापन बरकरार रहता है।
Advertisement
इन मसालों को डालकर बढ़ाएं स्वाद
गोभी के पकौड़े का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सभी मसाले कूटकर डालें। मसाले में 1 चम्मच भुना हुआ जीरा, आधा चम्मच सौंफ, 1 चम्मच धनिया पाउडर, कूटी हुई अदरक और हरी मिर्च। इन सभी मसालों को बेसन में डालें। साथ ही इसमें अजवाइन, हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल लें। अगर आप चाहें तो इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी डाल सकते हैं।
क्रिस्पी पकौड़े हो जाएंगे तैयार
आखिर में उबली हुई गोभी के टुकड़ों को बेसन के मिश्रण में अच्छी तरह कोट करें। फिर इन्हें दूसरे बर्तन में निकालें और ऊपर से थोड़े से पानी का छिड़काव करें। इसके बाद गोभी पर दोबारा बेसन की कोटिंग करें। इस डबल कोटिंग की मदद से पकौड़े बेहद क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेंगें। अगर आप भी घर पर गोभी के क्रिस्पी पकौड़ों का आनंद लेना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।