अपडेटेड 10 April 2025 at 19:37 IST

Clay Pot Vs Refrigerator: गर्मियों में फ्रिज और घड़े के पानी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

क्या आप भी यह जानना चाहते हैं कि मटके के पानी और फ्रिज के पानी में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है, तो जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Drinking water
drinking water | Image: Freepik

Clay Pot Vs Refrigerator: जैसे ही गर्मियां आ जाती हैं वैसे ही मन ठंडे पानी की तरफ भागता है। ऐसे में लोग अपने घरों के फ्रिज को चालू कर देते हैं। और ठंडी ठंडी बोतलों का पानी पीते हैं। वहीं कुछ घरों में मटके का पानी भी पिया जाता है। लेकिन दोनों में से कौन से ज्यादा फायदेमंद है, इसके बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मटके के पानी और फ्रिज के पानी में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है। पढ़ते हैं आगे…

मटके का पानी

  • बता दें कि मटके को गरीबों का फ्रिज भी कहा जाता है। लेकिन यह केवल जुगाड़ मात्र नहीं है बल्कि घड़े का पानी अमृत के समान होता है। ऐसे में इसके सेवन से स्वास्थ्य की कई समस्या दूर होती हैं। 
    यदि गर्मी में घड़े के पानी का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी होती है ऐसे में इस मिनरल वाटर भी कहते हैं।
  • मटके में रखा पानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है इससे अलग ये शुद्ध जल माना जाता है।
  • अगर गर्मियों में इसका पानी पिया जाए तो व्यक्ति लू से भी बच सकता है। साथ ही अत्यधिक प्याज को कम करने में घड़े का पानी उपयोगी है।
  • घड़ी के पानी के सेवन से प्रेगनेंट महिलाओं को भी काफी फायदा होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखा जाता है। शरीर का पीएच लेवल भी नियंत्रित रहता है।
  • जिन लोगों को वात दोष होता है उन्हें मटके के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है और गले की समस्याओं को भी दूर करता है।

फ्रिज का पानी

बता दें कि फ्रिज के पानी को कभी भी फायदेमंद पानी नहीं माना गया है। यह सेहत के नुकसानदायक होता है। यह न केवल वात दोष को बढ़ा सकता है बल्कि कब्ज या एसिडिटी आदि समस्या को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से आंतें सिकुड़ जाती हैं, जिसके कारण पेट की समस्या भी होती है। इससे व्यक्ति की प्यास भी नहीं बूझती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि मटके का पानी फ्रिज के पानी की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। 

ये भी पढ़ें - Ginger: क्या गर्मियों में अदरक का सेवन कर सकते हैं? जानें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 19:37 IST