Hair Fall: बचपन में ही झड़ रहे हैं आपके बच्चे के बाल? जानें क्या है वजह और कैसे करें बचाव
अगर बहुत ही कम उम्र में आपके बच्चों के बाल झड़ रहे हैं, तो इसके पीछे कुछ वजहें हो सकती है। आइए उन कारणों और इससे कैसे बचा जाए इसके बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Hair Fall Rokne Ke Nuskhe: आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या का होना बेहद ही आम बात हो चुकी है। वहीं एक उम्र के बाद भी बालों का झड़ना सामान्य है, लेकिन कई बार यह परेशानी बहुत कम उम्र में या यूं कहें कि बचपन ही कुछ लोगों को होने लगती है, तो यह आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर आपके बच्चे के बाल भी बहुत ही कम उम्र में झड़ने लगे हैं, तो यह एक चिंता का विषय है। ऐसे में इसके कारण और इससे बचने के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
बच्चों के बालों के गिरने का कारण और बड़ों के हेयर फॉल के पीछे अलग-अलग वजह होती हैं। ऐसे में इनके पीछे के कारणों के बारे में जानकर आप इससे बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बच्चों के बाल क्यों झड़ने लगते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
कम उम्र में बाल झड़ने का क्या है कारण?
टीनिया केपिटिस
यह एक तरह का फंगल इंफेक्शन है, जो कंघी या टोपी जैसी चीजों को शेयर करने के कारण होता है। ऐसे में जब बच्चे आपस में इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो वह टीनिया केपिटिस का शिकार हो जाते हैं। इसे आम भाषा में स्कैल्प का दाद भी कहा जाता है। इसके होने पर बाल काफी तेजी से झड़ने लगते हैं।
ट्राइकोटिलोमेनिया
यह एक ऐसा डिस्आर्डर है जिसमें बच्चे अपने बाल उखाड़ने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या से ग्रसित बच्चे को थेरेपी की जरूरत होती है। थेरेपी में उन्हें अपने इमोशंस को समझने में मदद मिलती है।
Advertisement
पोषण की कमी
बच्चों के बाल झड़ने के पीछे सबसे अहम और बड़ा कारण बच्चों के शरीर में आयरन, जिंक, नियासिन, बायोटिन, प्रोटी, अमीनो एसिड और विटामिन्स की कमी होता है। इनकी वजह से बच्चों के बाल बहुत ही कम उम्र में ही झड़ने लगते हैं। ऐसे में इसके लिए उन्हें जरूरी पोषण वाली डाइट देना जरूरी होता है।
हार्मोनल बदलाव
कई कम उम्र में बालों के झड़ने के पीछे हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। दरअसल, टीनएज में शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण हेयर फॉल की समस्या होने लगती है।
Advertisement
स्ट्रेस बढ़ना
इन दिनों पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक में कॉम्पीटशन काफी ज्यादा बढ़ गया है, जिसके कारण कम उम्र में ही बच्चे जरूरत से ज्यादा तनाव लेने लगे हैं। मानसिक तनाव बढ़ने से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो तनाव को खुद से दूर रखें। इससे बाल झड़ने की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।