अपडेटेड 30 December 2024 at 10:12 IST
नसों में क्यों जमने लगता है कोलेस्ट्रॉल? जानें कारण
What is the main cause of high cholesterol? सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा क्यों होता है? उच्च कोलेस्ट्रॉल का मुख्य कारण क्या हैं? जानते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why would cholesterol suddenly increase? सर्दियों में अक्सर लोगों को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। उन्हीं समस्याओं में से एक है कोलेस्ट्रॉल की समस्या। बता दें कि व्यक्ति को सर्दियों में कोलेस्ट्रोल बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में नसों में क्यों कोलेस्ट्रॉल जमने या बढ़ने लगता है। पढ़ते हैं आगे...
सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा क्यों होता है?
- ठंड आते ही अक्सर लोग फिजिकल एक्टिविटीज कम कर देते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक ही जगह पर निकालते हैं। ये आदत नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने की समस्या का सामना करा सकती है।
- ठंड में शारीरिक गतिविधि के कम होने से शरीर के ब्लड फ्लो पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।
- सर्दियों में ज्यादातर लोग अपनी डाइट में अनहेल्दी चीजें जोड़ते हैं जैसे- तला भुना खाना, पकोड़े, मीठे पकवान, जंक फूड, कैफीन आदि। ऐसे में इसे खाने से नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने की समस्या हो सकती है।
- सर्दियों के मौसम में बीपी रोगियों को अपनी डाइट और हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- सर्दियों के बढ़ने से धमनियां संकुचित हो सकती हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव ब्लड फ्लो पर, हार्ट पर, ब्लड प्रेशर पर, कोलेस्ट्रॉल पर आदि पर पड़ सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कोलेस्ट्रॉल किन कारणों से शरीर में जमता है। ऐसे में यदि आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को जोड़ें। इससे अलग अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को भी जोड़ें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 30 December 2024 at 10:12 IST