Haldi wala Doodh: क्या गर्मी में हल्दी का दूध पिया जा सकता है?
Is it okay to drink turmeric milk in summer? क्या गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

can we drink turmeric milk in summer? हल्दी का दूध सेहत के लिए अच्छा होता है। हल्दी के अंदर विटामिन-सी, विटामिन-बी6, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या वे हल्दी वाले दूध का सेवन गर्मियों में कर सकते हैं। ऐसे में इस सवाल के उत्तर के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए या नहीं। पढ़ते हैं आगे…
क्या गर्मी में हल्दी का दूध पिया जा सकता है?
बता दें, लोगों को हल्दी का दूध सर्दियों में पीने की सलाह दी जाती है। पर ऐसे लोग गर्मियों में भी हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। लेकिन व्यक्ति को इसकी सीमित मात्रा के बारे में पता होना जरूरी है। बता दें कि हल्दी के अंदर एंटी सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। साथ ही ये पाचन तंत्र को भी अच्छा बनाने में उपयोगी है। हालांकि लोगों को लगता है कि वे हल्दी का सेवन करेंगे तो उनके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। पर ऐसा नहीं है। गर्मी के मौसम में हल्दी का सेवन करने से एक बार एक्सपर्ट से सीमित मात्रा की जानकारी ले लें।
गर्मी में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे क्या है?
- हल्दी वाले दूध के सेवन से व्यक्ति पाचन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत पा सकता है।
- यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में हल्दी वाले दूध को जोड़ सकते हैं।
- यदि आप विषाक्त पदार्थों को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप हल्दी वाले दूध को डाइट में जोड़ सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।